Home खास खबर केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत

0 second read
Comments Off on केरल में नौका पलटने से चार मछुआरों की मौत
0
200

केरल के कोल्लम जिले के ओचिरा में समुद्र में ज्वार की ऊंची, तेज लहरों में नाव पलटने से चार मछुआरों की मौत हो गई और कुछ मछुआरे घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना अझीकल समुद्र तट से करीब एक समुद्री मील की दूरी पर सुबह हुई। तब 16 मछुआरे नौका में सवार होकर मछली पकड़ने गए थे।

हादसे के बाद मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाली नौकाएं मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया।

पुलिस ने कहा कि छह मछुआरे दुर्घटनाग्रस्त नाव से किसी तरह बच गए, जबकि घायल हुए 10 लोगों को करुणागपल्ली और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन चार की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि मृतक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे।

मछुआरों के अनुसार, जिस नाव में वे थे, वह अचानक आईं तेज लहरों के कारण पलट गई।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…