BREAKING
ढाई करोड़ में एक कट्ठा, पटना में अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाया सर्किल रेटBihar IAS Reshuffle: नीतीश कुमार के चहेते आईएएस आनंद किशोर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद से क्यों हटाए गए? इनसा...कभी नीतीश के थे चहेते, अब CM सम्राट के साथ मिलकर करेंगे काम, बिहार के इन IAS को मिली नई जिम्मेदारी'बिहार में 8वां अजूबा', खेतों में बना डाली 8 पुलिया, दूर-दूर तक न कोई सड़क, न नदीकौन हैं अलंकृता पांडेय, बंगाल कैडर की IAS बिहार में कैसे बनीं DM? पति संभालेंगे पड़ोसी जिलाआज का मौसम बिहार 19 जून: पटना समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरपुर के पास फंसा मानसूनBihar Teacher Transfer : ट्रांसफर में फंसा पेंच! पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 48% शिक्षकों का प्रोफाइल अब भी अधूराबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसमः पटना-गया सहित 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60km/h से चलेगी हवा; इस दिन से सक्रित होगा मानसूनबिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गए आनंद किशोर, पटना समेत 11 जिलों में नए डीएम तो 13 के एसपी भी बदलेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और सख्त: सीमावर्ती 7 जिलों में कार्यरत सभी बैंक कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेश...ढाई करोड़ में एक कट्ठा, पटना में अब जमीन खरीदना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाया सर्किल रेटBihar IAS Reshuffle: नीतीश कुमार के चहेते आईएएस आनंद किशोर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद से क्यों हटाए गए? इनसा...कभी नीतीश के थे चहेते, अब CM सम्राट के साथ मिलकर करेंगे काम, बिहार के इन IAS को मिली नई जिम्मेदारी'बिहार में 8वां अजूबा', खेतों में बना डाली 8 पुलिया, दूर-दूर तक न कोई सड़क, न नदीकौन हैं अलंकृता पांडेय, बंगाल कैडर की IAS बिहार में कैसे बनीं DM? पति संभालेंगे पड़ोसी जिलाआज का मौसम बिहार 19 जून: पटना समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरपुर के पास फंसा मानसूनBihar Teacher Transfer : ट्रांसफर में फंसा पेंच! पूर्वी बिहार और कोसी-सीमांचल के 48% शिक्षकों का प्रोफाइल अब भी अधूराबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 जून के मुख्य और ताजा समाचारबिहार मौसमः पटना-गया सहित 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 60km/h से चलेगी हवा; इस दिन से सक्रित होगा मानसूनबिहार बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गए आनंद किशोर, पटना समेत 11 जिलों में नए डीएम तो 13 के एसपी भी बदलेभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी और सख्त: सीमावर्ती 7 जिलों में कार्यरत सभी बैंक कर्मियों का पुलिस वेरिफिकेश...
Seemanchal

'बुझता हुआ दीपक है कांग्रेस' : किशनगंज में गरजे केंद्रीय मंत्री, बोले-प्रतिबंध लगाने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे

Published: 10/5/2023, 2:28:15 pm285 viewsSeemanchal Live

किशनगंज : दीपक बुझने से पहले फड़फड़ता है उसी तरह कांग्रेस पार्टी का भी अंतिम समय आ चुका है और वह फड़फड़ा रही है।यह कहना है एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का। दरअसल शहर के खगड़ा कालू चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित काली मंदिर में आरती कार्यक्रम के प

'बुझता हुआ दीपक है कांग्रेस' : किशनगंज में गरजे केंद्रीय मंत्री, बोले-प्रतिबंध लगाने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे
किशनगंज : दीपक बुझने से पहले फड़फड़ता है उसी तरह कांग्रेस पार्टी का भी अंतिम समय आ चुका है और वह फड़फड़ा रही है।यह कहना है एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का। दरअसल शहर के खगड़ा कालू चौक पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित काली मंदिर में आरती कार्यक्रम के पश्चात मीडिया से बात करते हुए चौधरी ने कांग्रेस पार्टी और आरजेडी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा की बजरंगदल पर प्रतिबंध लगाने की सोच रखने वालो को भगवान सद्बुद्धि दें यही वो प्रार्थना करते हैं । चौधरी ने कहा की बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है और इस पर प्रतिबंध लगाने की सोच रखने वाले खुद समाप्त हो जायेंगे। चौधरी ने कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किया गया है लेकिन कांग्रेस पार्टी के द्वार तुष्टिकरण की नीति को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसे देश की जनता समझ चुकी है और कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक की जनता करारा जवाब देगी । चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा की बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है । उन्होंने कहा की बांग्लादेशी घुसपैठ ,अपराध चरम पर है और आगामी चुनावों में बिहार में भी भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी । चौधरी ने बाबा बागेश्वर धाम के बिहार आगमन पर चल रही राजनीति पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल पर जोरदार निशाना साधा और कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता समझदार है । चौधरी ने आरएसएस की तर्ज पर मंत्री तेज प्रताप के द्वारा बनाए गए डीएसएस को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की ये एक पार्टी विशेष के मोर्चा की तरह है और चंदा वसूली का काम इसके जरिए तेजप्रताप करेंगे ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read