फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year -बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न- आलमनगर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान में बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन किसान सभा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह की अध्यक्षता एवं वरीय नेता रमन कुमार के संचालन में संपन्न हुआ. सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के प्रांतीय सह संयोजक प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की नहीं कंपनियों की है. उन्होंने कहा कि सरकार की नई कृषि विपणन नीति तीन कृषि कानून से भी खतरनाक है. उन्होंने कहा कि हाल में पेश किए गए केंद्रीय बजट में किसानों और गरीबों के लिए कुछ नहीं है. किसान नेता प्रभाकर ने कहा कि विगत वर्ष तीन कृषि कानून के खिलाफ चले एक साल से अधिक दिनों तक किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून को वापस तो ले लिया, लेकिन किसान नेताओं के साथ किए गए एग्रीमेंट को पूरा नहीं किया. आज किसानों को एमएसपी नहीं मिलता, आजादी के 77 वर्ष के बाद बाढ़ और सुखार का स्थाई निदान नहीं हुआ, किसानों का फसल लाभकारी नहीं अलाभकारी होता जा रहा है. इसलिए प्रतिवर्ष 12000 किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकार की कृषि नीति के खिलाफ खेती और किसानी बचाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. -कॉरपोरेट राज के खिलाफ होना होगा गोलबंद- सम्मेलन को संबोधित करते भाकपा के जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के गर्भ से निकली किसान सभा किसानों के हित में लगातार संघर्ष करती रही है. सम्मेलन को किसान नेता उमाकांत सिंह एवं श्याम सुंदर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉरपोरेट राज के खिलाफ किसानों को गोल बंद होना होगा. सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर यूरिया खाद के किल्लत को दूर करने, किसानों के ऋण माफ करने, एमएसपी को लागू करने, किसानों को 3000 मासिक पेंशन देने की मांग की गई. सम्मेलन में सर्वसम्मत से रामदेव सिंह संरक्षक, रमण कुमार जिलाध्यक्ष, दिगंबर झा, शैलेंद्र कुमार सुमन, वीरेंद्र मेहता जिला उपाध्यक्ष, मुकुंद प्रसाद यादव जिला सचिव, टूकेंद्र यादव एवं राजीव कुमार यादव जिला सहसचिव, जगत नारायण शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. सम्मेलन में डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सागर चौधरी, राम जी मेहता, अंबिका मंडल, अरुण कुमार तांती, जयप्रकाश महतो, संजय कुमार, लड्डू शर्मा, उमेश यादव, लाल बहादुर चौधरी, उपेंद्र चौधरी, सुभाष गुप्ता, सच्चिदानंद शर्मा, संजय कुमार, अजीत शर्मा, मनोज राम, बिंदेश्वरी यादव, बाबूलाल मंडल, अमरिंदर सिंह व अन्य मौजूद थे.
Bihar
फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year
Published: 24/02/2025, 08:11:00 pm•30 views•Seemanchal Live
फसल अलाभकारी होने के कारण हर साल 12 हजार किसान कर रहे आत्महत्या 12 thousand farmers are committing suicide every year -बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन सम्पन्न- आलमनगर प्रखण्ड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान में बिहार राज्य किसान सभा का जिला सम्मेलन किसान सभा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह की अध्यक्षता

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Bihar
फर्जी एनकाउंटर या आत्मरक्षा में कार्रवाई? भरत भूषण तिवारी की मौत से घिरी बिहार पुलिस, न्यायिक जांच के आदेश

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


