Home मधेपुरा रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

1 second read
Comments Off on रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन
0
166
रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

रसोईयों ने किया विरोध प्रदर्शन

ब्लॉक परिसर में रविवार को प्रखंड स्तरीय रसोईया संघ ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के बैनर तले किये गये विरोध प्रदर्शन में शामिल रसोइया मानदेय बढ़ाने, ड्यूटी के दौरान सरकारी स्तर पर ड्रेस उपलब्ध कराने सहित दस सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।

राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोईया फ्रंट के प्रदेश सचिव कृत्यानंद देवराज ने कहा कि स्कूलो में रसोईया से दिन भर काम कराया जाता है। लेकिन उन लोगों को दैनिक मजदूरी से भी कम राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कार्यरत सभी रसोईया को प्रत्येक महीने पन्द्रह सौ की जगह दस हजार रुपये का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर संघ के गठन की तैयारी की जा रही है। संघ के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस सूत्री मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।जिला महासचिव गौरव कुमार ने कहा कि स्कूलों में रसोईया चयन की प्रक्रिया जिला प्रशासन की देखरेख में होनी चाहिए। स्कूलो में 30 बच्चे पर एक रसोईया बहाल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यरत रसोईया के साथ अप्रिय घटना होने पर सरकारी अनुदान की सुविधा होनी चाहिए। मौके पर सविता देवी, सुलेखा देवी, सरिता देवी, फुलवती देवी, कंचन देवी, ललिता देवी, कलावती देवी, इंदु देवी, रीता देवी, उर्मिला देवी, पामा देवी आदि मौजूद रहे।

स्रोत-हिन्दुस्तान

 

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…