बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल मधेपुरा के भिरखी मुहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों की फायरिंग और एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की कमांडो टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
बदमाशों ने कुदाल से वार कर कमांडो टीम के एक जवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल जवान को साथियों ने रात में सदर अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।
इस घटना को लेकर कई संगठनों ने आक्रोश व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार के स्थानीय निवासी मो. साहिल मंगलवार की रात अपनी स्कूटी में तेल डलवाने भिरखी पेट्रोल पंप के पास गए थे।
इसी दौरान ललटू एवं नजीर ने उन्हें सामने से घेर कर उनकी स्कूटी छीनने का प्रयास किया।
साहिल के विरोध करने पर लल्टू ने मो. साहिल के पैर पर गोली चला दी।
गोली लगने से मो. शाहिल घायल हो गया।
गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे।
लोगों को इकट्ठा होता देख दोनों घटनास्थल से फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने मो. साहिल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना सदर थाना को दी गयी।
पुलिस की कमांडो टीम रात में ही आरोपी के घर भिरखी वार्ड 26 पहुंची।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के दौरान लालटू ने कमांडो डब्लू कुमार के उपर हमला कर दिया।
कुदाल के वार से कमांडो डब्लू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।
कमांडो टीम के हेड विपिन कुमार ने बताया कि कमांडो टीम जब ललटू के घर की तलाशी ले रही थी उसी दौरान छत पर छिपकर बैठे ललटू ने धारदार कुदाली डब्लू कुमार पर फेंक दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।
कमांडो टीम ने डब्लू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
हालत देखते हुए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।
डब्लू का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
उसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Bihar
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल
Published: 17/10/2019, 11:45:55 am•256 views•Seemanchal Live
बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस की कमांडो टीम पर हमला, एक जवान घायल मधेपुरा के भिरखी मुहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों की फायरिंग और एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की कमांडो टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने कुदाल से वार कर कमांडो टीम के एक जवान को गंभीर रूप से घा

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Bihar
फर्जी एनकाउंटर या आत्मरक्षा में कार्रवाई? भरत भूषण तिवारी की मौत से घिरी बिहार पुलिस, न्यायिक जांच के आदेश

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


