अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई

बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई Bihar Government School Teachers: शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। Bihar Government School Teachers: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के

बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई

Article Advertisement

बिहार: सरकारी स्कूल में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक, रील बनाई तो होगी ये कार्रवाई Bihar Government School Teachers: शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। Bihar Government School Teachers: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी गई है। बुधवार को शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है। बिहार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में सभी शिक्षकों को केवल फॉर्मल कपड़े पहनकर आने होंगे। तेज संगीत, डीजे और डांस से बचें शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी टीचर ड्यूटी के दौरान जींस, टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकता। इसके अलावा स्कूल में तेज संगीत, डीजे, डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों पर भी सख्ती बरतने के आदेश दिए गए है। सालाना कार्यक्रमों में किसी तरह की फूहड़ता से बचने की सलाह दी गई है। ---विज्ञापन---   सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी रील बता दें आए दिन सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बच्चों के साथ डांस करने और रील बनाने की वीडियो वायरल होती हैं। बिहार शिक्षा विभाग ने इन सब के मद्देनजर सख्त कदम उठाया है। यानी शिक्षा विभाग का स्कूल के माहौल को सुधारने और परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर जोर है। स्कूल का माहौल खराब हुआ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शिक्षकों की स्कूल से डांस करते या अन्य आपत्तिजनक वीडियो से स्कूल का माहौल खराब होता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने ये सख्त कदम उठाया है। सभी टीचरों स्कूल और अपने पद की गरिमा बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। आदेश न मानने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई शिक्षा विभाग के अनुसार अगर कोई शिक्षक ड्यूटी पर कैजुअल कपड़ों में पहुंचा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग के कैलेंडर में बताए गए विशेष अवसरों को छोड़कर अन्य मौकों पर डीजे आदि की अनुमति नहीं होगी। आदेश में साफ कहा गया है कि संगीत आदि तेज आवाज में बजाने से बचें। इसके अलावा आदेश न मानने स्कूल में रील बनाने या शैक्षणिक गतिविधि को छोड़कर अन्य कोई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने पर कार्रवाई की जाएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read