किशनगंज।
ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर ही अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
इसके लिए नाबार्ड द्वारा जिला के सभी प्रखंड में कई योजनाएं चलाई जा रही है।
इनमें वाडी योजना, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन और जूट निर्मित उत्पाद शामिल हैं।
इन सब योजनाओं के माध्यम से आदिवासी परिवार सहित सामान्य महिलाओं को भी जीविका से जोड़ने का काम चल रहा है।
अब तक इन योजनाओं के सैकड़ों लोग अपनी आर्थिक समृद्धि की कहानी लिखकर जीवन में बदलाव लाने में सफल रहे हैं।
वाडी परियोजना के तहत पोठिया प्रखंड में पांच सौ आदिवासी परिवार को जोड़ा गया है।
इसके अंतर्गत पांच सौ एकड़ जमीन में पौधारोपण इन्हें आय अर्जन के लिए जीविका से जोड़ा गया है।
इसके अंतर्गत आम, अमरूद और इमारती लकड़ी के पौधे लगाए गए हैं।
प्रति एकड़ दो सौ पौधारोपण किया गया था।
अब ये सब पौधे बड़े होकर पेड़ बन गए हैं।
इन पेड़ों से प्राप्त होने वाले आम और अमरूद के फलों को बेचकर आदिवासी परिवार के सदस्य अपना जीवन खुशहाल रूप से चलाने में कामयाब होते दिख रहे हैं।
अब आदिवासी परिवार के सदस्य किचन गार्डेन भी करने लगे हैं।
इस किचन गार्डेन के माध्यम से दैनिक जीवन में भोजन के लिए जरूरी छोटी मोटी चीजें स्वयं ही उत्पादन कर लेते हैं।
इनमें प्याज, धनिया, लहसुन, टमाटर, बैगन, अदरक और मिर्ची सहित कई अन्य सामग्री शामिल हैं।
महिलाओं को दिघलबैंक प्रखंड में जूट से निर्मित सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
सैकड़ों महिलाएं प्रशिक्षण लेने के बाद इस समय जूट से समान बनाने के काम में लगे हैं।
बंगाल में जूट निर्मित सामग्री की मांग अधिक है।
इस वजह से महिलाओं द्वारा निर्मित सामान जिला सहित बंगाल के बाजार में बेचे जाते हैं।
मशरूम उत्पादन से 12-15 हजार रुपये मासिक कमा रही महिलाएं -नाबार्ड द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड में उर्मिला मशरुम फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड गरीबी उन्मूलन के लिए चला जा रहा है।
इससे 648 लोगों को जोड़ा गया है।
वित्तीय वर्ष में इस कंपनी द्वारा नौ सौ क्विंटल मशरूम का उत्पादन किया गया।
जिसे बेचने पर 63 लाख रुपये प्राप्त हुए।
इस काम में लगे लोगों की मासिक आय 12-15 हजार रुपये तक हो रही है।
इसी प्रकार उर्मिला गोटरिग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा बकरी पालन से लोगों को जोड़ने की कवायद चल रही है।
इसमें भी लगभग 640 सदस्य हैं।
इस प्रकाय यह बहुत सारे परिवारों के भरण पोषण का साधन बन गया है।
सुनीता टुडू, मंती टुडू, सांभवी हेमब्रम और किरण टुडू ने बताया कि वाडी परियोजना ने जीविका का बेहतर साधन उपलब्ध करवाया।
अब जो इस योजना ने लोगों को व्यवसायिक भी बना दिया।
ऐसा प्रतीत होता है कि अब जीवन में आर्थिक बदलाव तीव्र गति से होने लगे हैं।
इससे परिवार की आमदनी बढ़ने के साथ समाज में मान सम्मान भी बढ़ता दिखता रहा है।source jagran
Article Advertisement
Seemanchal
किशनगंज। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर ही अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
किशनगंज। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर ही अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। इसके लिए नाबार्ड द्वारा जिला के सभी प्रखंड में कई योजनाएं चलाई जा रही है। इनमें वाडी योजना, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन और जूट निर्मित उत्पाद शामिल हैं। इन सब योजनाओं के माध

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
