बिहार में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, हर साल मिलेंगे दो हजार रुपये; ऐसे उठायें नई योजना का लाभ बिहार में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
अब हर साल चालकों को पोशाक के लिए एक बार में दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
सरकार ने सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना 2024 शुरू की है।
यह योजना व्यावसायिक वाहन चालकों को बीमा स्वास्थ्य जांच और कार्य कुशलता में वृद्धि प्रदान करेगी।
नवहट्टा (सहरसा)।
सड़क सुरक्षा और वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सरकार ने व्यावसायिक वाहन चालकों को बीमा, स्वास्थ्य जांच और उनकी कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना शुरू की है।
इस योजना के तहत व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
इसके अंतर्गत वाहन चालकों को विशेष पहचान नंबर (यूनिक आइडी) दी जाएगी।
मिलेगा यूआईडी कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए ट्रक, बस, ऑटो, टैक्सी समेत अन्य निजी चालकों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवानी होगी, इसके बाद ही उन्हें यूआईडी कार्ड दिया जाएगा।
इसके अलावा चालकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ दिया जाएगा।
वाहन चालकों को पोशाक भी दी जाएगी।
पोशाक के लिए एकमुश्त एक वर्ष के लिए दो हजार रुपये दिए जाएंगे।
ट्रक मालिक एसोसिएशन के सतीश कुमार सिंह ने योजना की सराहना की।
अनिवार्य होंगे ये दस्तावेज मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए चालक के पास अहम दस्तावेज होनी चाहिए।
इसमें आवेदक का आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि शामिल हैं।
केंद्र सरकार की योजनाओं की हुई जांच सहरसा में केंद्रीय टीम द्वारा मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत में केंद्र सरकार के द्वारा चलायी जा रही विकास योजना की दो सदस्य टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा योजना आदि सहित की स्थलीय जांच की गई।
इस संबंध में केंद्रीय टीम ने कुछ भी बताने से परहेज किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, पीओ अभिषेक आनंद, बीपीएम पवन कुमार, मुखिया रणवीर यादव, जेई, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जीविका के दीदी सहित अन्य मौजूद थे।
Bihar
बिहार में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, हर साल मिलेंगे दो हजार रुपये; ऐसे उठायें नई योजना का लाभ
Published: 10/10/2024, 12:45:41 pm•33 views•Seemanchal Live
बिहार में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले, हर साल मिलेंगे दो हजार रुपये; ऐसे उठायें नई योजना का लाभ बिहार में वाहन चालकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। अब हर साल चालकों को पोशाक के लिए एक बार में दो हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री वाहन चालक कल्याण योज

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
भोजपुर एनकाउंटर पर बढ़ा सियासी बवाल: भरत भूषण तिवारी की मौत पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Bihar
तेज प्रताप यादव का बड़ा आरोप: अनुष्का यादव समेत 8 लोगों पर FIR, ब्लैकमेलिंग और करोड़ों की उगाही की साजिश का दावा

Bihar
तेज प्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ीं! अनुष्का यादव विवाद में FIR दर्ज, जानिए किसने और क्यों की शिकायत

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Seemanchal
किशनगंज के छात्रों के लिए सुनहरा मौका: नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में नामांकन शुरू, 25 जून तक करें आवेदन
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15010 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15010 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


