3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर छाया संकट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड सीरीज के बाद फैंस के गुस्से का जमकर सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट करियर खत्म हो सकता है।
Border Gavaskar Trophy 2024: भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने वाली है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी अहम होने वाला है।
चूंकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, इसके भारत को ऑस्ट्रेलिया में अब 4 मैच जीतने होंगे।
ये टीम इंडिया के लिए काफी मुश्किल होने वाला है।
वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद अब 3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर संकट के बादल छाने लगे हैं।
हालांकि इन तीनों खिलाड़ियों दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है।
1. रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं।
न्यूजीलैंड सीरीज में रोहित का बल्ला एकदम खामोश रहा।
सीरीज हारने के बाद खुद रोहित ने अपने खारब प्रदर्शन को कबूला था।
खराब फॉर्म के चलते रोहित को फैंस के गुस्से का भी सामना करना पड़ा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरज में रोहित के बल्ले से महज 91 रन ही निकले।
अब रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
लेकिन रोहित शर्मा का मौजूदा फॉर्म कुछ खास नहीं है।
अगर ऑस्ट्रेलिया में भी रोहित फ्लॉप रहते हैं तो वे फिर अपने टेस्ट करियर के बारे में बड़ा फैसला कर सकते हैं।
2. विराट कोहली टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को रन मशीन भी कहा जाता है।
लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ जिस तरह का विराट का प्रदर्शन रहा है उसको देखते हुए फैंस विराट को टीम पर बोझ बताने लगे हैं।
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने कोहली पूरी सीरीज के दौरान घुटने टेकते नजर आए।
यहां तक की कुछ फैंस ने तो कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने तक की बात कह दी।
3. आर अश्विन टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को भी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए देखा गया।
इस सीरीज में अश्विन का प्रदर्शन ठीकठाक रहा था।
हालांकि न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों के सामने अश्विन थोड़े फीके साबित हुए।
बल्ले से तो अश्विन इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद हो सकता है अश्विन भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले।
Article Advertisement
Border News
3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर छाया संकट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला
3 खिलाड़ियों के टेस्ट करियर पर छाया संकट, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद ले सकते हैं बड़ा फैसला Border Gavaskar Trophy 2024: टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड सीरीज के बाद फैंस के गुस्से का जमकर सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद टेस्ट करियर खत्म हो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
