Home खास खबर छातापुर: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर स्थानीय दर्शकों में शोक

छातापुर: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर स्थानीय दर्शकों में शोक

0 second read
Comments Off on छातापुर: फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर स्थानीय दर्शकों में शोक
0
661

बॉलीवुड स्टार और टीवी सिरियल पवित्र रिश्ता में मानव की किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह अपनी कलाकारी के बदौलत पाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दर्शकों में शोक व्याप्त है। दर्शकों को जैसे ही आज अपने इस लोक प्रिय कलाकार के निधन की खबर मिली दर्शकों में शोक व्याप्त हो गया। छातापुर प्रखंड मुख्यालय समेत, चुन्नी, भीमपुर, रामपुर, जीव छपुर, मोहनपुर, लालगंज आदि के दर्शकों ने जैसे ही समाचार के माध्यम से फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने की खबर देखी है सभी मर्माहत है। स्थानीय दर्शक राजा कुमार, सोनू भगत, प्रिया कुमारी, माला देवी, बबीता कोमल आदि ने कहा कि टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में विभिन्न संघर्षों को झेलने वाली अभिनय से सबों के दिल जीतने का कार्य किया। उनकी टीवी सिरियल की याद आज आतें ही आंखे नम हो जाती है। उनकी किरदार की हर एक लम्हा सभी के लिए प्रेरणा श्रोत जैसा था। यहां बताते दे की छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू के फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रिश्ते के भाई लगते है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…