अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
मधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेशफर्जी एनकाउंटर या आत्मरक्षा में कार्रवाई? भरत भूषण तिवारी की मौत से घिरी बिहार पुलिस, न्यायिक जांच के आदेशसिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयानपश्चिम बंगाल बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दांव: आयुष्मान भारत के लिए ₹3,100 करोड़, उत्तर बंगाल में बनेगा AIIMS और कैंसर अस्पतालब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पदभास्कर अपडेट्स: अन्ना हजारे आरटीआई नियमों को लेकर 5 जुलाई से अनशन करेंगेबिहार के भरत तिवारी मुठभेड़ की जांच की मांगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचारएनकाउंटर नहीं, हत्या... भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में संग्राम, सरकार और सिस्टम दोनों घेरे मेंश्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर 13 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तारलंबे ब्रेक के बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे में पहुंचेगा मुंबई; यूपी-बिहार में कब आएगी बारिश की फुहार - monsoon reach mumbai in next 48 hours when will rain showers arrive in up and bihar madhya pradesh deमधेपुरा में किसान सभा की परिचर्चा: किसानों की बदहाली पर चिंता, एकजुट संघर्ष का दिया गया संदेशफर्जी एनकाउंटर या आत्मरक्षा में कार्रवाई? भरत भूषण तिवारी की मौत से घिरी बिहार पुलिस, न्यायिक जांच के आदेशसिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की बड़ी चेतावनी: ‘पानी रोका गया तो भारत से युद्ध होगा’, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बयानपश्चिम बंगाल बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर बड़ा दांव: आयुष्मान भारत के लिए ₹3,100 करोड़, उत्तर बंगाल में बनेगा AIIMS और कैंसर अस्पतालब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पदभास्कर अपडेट्स: अन्ना हजारे आरटीआई नियमों को लेकर 5 जुलाई से अनशन करेंगेबिहार के भरत तिवारी मुठभेड़ की जांच की मांगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचारएनकाउंटर नहीं, हत्या... भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार में संग्राम, सरकार और सिस्टम दोनों घेरे मेंश्रावस्ती में भारत-नेपाल सीमा पर 13 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तारलंबे ब्रेक के बाद मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 48 घंटे में पहुंचेगा मुंबई; यूपी-बिहार में कब आएगी बारिश की फुहार - monsoon reach mumbai in next 48 hours when will rain showers arrive in up and bihar madhya pradesh de

Article Advertisement

boloindia.in
India

5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: दिल्ली उच्च न्यायालय

Published: 3/6/2021, 7:57:33 am164 viewsSeemanchal Live

5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: दिल्ली उच्च न्यायालय नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री जूही चावला से बुधवार को कहा कि वह देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर अपनी याचिका पर एक संक्षिप्त नोट दाखिल करें। चावला ने दे

5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: दिल्ली उच्च न्यायालय
5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: दिल्ली उच्च न्यायालय नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने अभिनेत्री जूही चावला से बुधवार को कहा कि वह देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर अपनी याचिका पर एक संक्षिप्त नोट दाखिल करें। चावला ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ सोमवार को उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी याचिका में नागरिकों, जानवरों, वनस्पतियों और जीवों पर इस प्रौद्योगिकी के विकिरण के प्रभाव संबंधी मुद्दों को उठाया। न्यायमूर्ति जे आर मिड्ढा ने कहा कि वादी अपराह्न ढाई बजे तक दो पृष्ठीय नोट दाखिल करें और अदालत अपराह्न तीन बजे मामले की सुनवाई करेगी। अदालत ने कहा कि वह याचिका की सुनवाई शुरू करने समेत चावला और दो अन्य याचिकाकर्ताओं की चार अर्जियों पर विचार करेगी। अदालत ने दूरसंचार विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील अमित महाजन को डेढ़ पृष्ठ का नोट दाखिल करने की अनुमति दी, ताकि यह पता किया जा सके कि उस पर सुनवाई की आवश्यकता है या नहीं। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘बचावकर्ता मेरे नोटिस जारी करने तक सुनवाई के अधिकार का दावा नहीं कर सकते। मैं देखूंगा कि क्या उन्हें अधिकार है।’’ अधिवक्ता दीपक खोसला के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया है कि इन 5जी योजनाओं से मनुष्यों पर गंभीर, अपरिवर्तनीय प्रभाव और पृथ्वी के सभी पारिस्थितिक तंत्रों को स्थायी नुकसान पहुंचने का खतरा है। चावला, वीरेश मलिक और टीना वचानी ने याचिका दायर करके कहा है कि यदि दूरसंचार उद्योग की 5जी संबंधी योजनाएं पूरी होती हैं तो पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति, कोई जानवर, कोई पक्षी, कोई कीट और कोई भी पौधा इसके प्रभाव से नहीं बच सकेगा। याचिका में प्राधिकारियां को यह प्रमाणित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि 5जी प्रौद्योगिकी किस तरह से मानव जाति, पुरुषों, महिलाओं, वयस्कों, बच्चों, शिशुओं, जानवरों और हर प्रकार के जीवों, वनस्पतियों के लिए सुरक्षित है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read