Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत?
विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में चल रही बाबा बागेश्वर की 'हनुमंत कथा' को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है।
चलिए जानते हैं बिहार में आखिरकार ये सियासत हो क्यों रही हैं?
Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा आयोजन किया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गोपालगंज में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के इस हनुमंत कथा को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है।
इसको लेकर आरजेडी और बीजेपी नेताओं के बीच वार-पलटवार सिलसिला लगातार जारी है।
इस सियासत के बीच बाबा बागेश्वर ने भी अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
चलिए जानते हैं बिहार में हनुमंत कथा पर सियासत क्यों हो रही है?
यहां से शुरू हुआ विवाद गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने बाबा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगा दिया।
इससे बिहार में सियासत और गरमा गई।
इस कथा को लेकर सियासत का यह सिलसिला आरजेडी विधायक प्रेम शंकर प्रसाद के बयान से शुरू हुआ।
दरअसल, प्रेम शंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में धार्मिक उन्माद फैलाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।
आने वाले चुनावों में अयोध्या जैसा हाल होगा।
भगवान राम से ऊपर कोई नहीं है।
उन्होंने अपने इस बयान से बागेश्वर बाबा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह हनुमंत कथा के जरिए वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
बीजेपी का पलटवार आरजेडी विधायक के इस बयान के बाद बीजेपी की तरफ से पलटवार किया गया है।
बिहार बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आरजेडी विधायक टोपी वालों का वोट अपनी तरफ खींचने के लिए करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं।
अगर उन्हें हिंदुओं से इतनी नफरत है, तो वे इस्लाम धर्म कबूल कर सकते हैं।
बाबा बागेश्वर ने दिया करारा जवा वहीं, इस बीच हनुमंत कथा को लेकर हो रही सियासत पर बाबा बागेश्वर ने भी विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
उन्होंने कहा कि वह बिहार में वोट मांगने या राजनीति करने नहीं आ रहे हैं, बल्कि हिंदुओं को एकजुट करने आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी पार्टी के प्रचारक नहीं, बल्कि हिंदुओं के विचारक हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि राम के राष्ट्र में राम की कथा को कैसे रोका जा सकता है?
‘यह देश राम का है, तुम्हारे बाप का नहीं’।
बता दें कि गोपालगंज के राम जानकी मठ में बाबा बागेश्वर की 5 मार्च से शुरू हुई हनुमंत कथा 10 मार्च तक जारी रहेगी।
वहीं, 8 मार्च को उनका दिव्य दरबार भी लगेगा।
Politics
Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब
Published: 07/03/2025, 08:57:25 pm•27 views•Seemanchal Live
Bihar: गोपालगंज में बाबा बागेश्वर की ‘हनुमंत कथा’ पर क्यों हो रही सियासत? विरोधियों को धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब Baba Bageshwar Hanumant Katha Row in Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में चल रही बाबा बागेश्वर की 'हनुमंत कथा' को लेकर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही है। चलिए जानते हैं बिहार में आखिरक

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


