ड्रेजिंग जहाज की चपेट में आने से दो लोग और तकरीबन 50 भैंस गंगा में डूबे, 6 युवक तैरकर निकले बाहर ड्रेजिंग जहाज और नाव के टकराने से हुआ हादसा, तैर कर बाहर आए युवक ने कहा- मौत के मुंह से निकला हूं बाहर भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट एंकर- भागलपुर के बरारी स्थिति विसर्जन घाट( मुसहरी घाट) से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, मुसहरी घाट में लगे ड्रेजिंग जहाज की चपेट में आ जाने से तकरीबन 45 से 50 भैंस गंगा में समा गई ,वही 8 युवक में छह युवक किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले ,दो युवक अभी भी लापता है जिसकी खोजबीन चल रही है, स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम उसे ढूंढने में लगी है, मुसहरी घाट से प्रत्येक दिन भैंस चराने के लिए चरवाहा दक्षिणी भाग से उत्तरी भाग की ओर गंगा नदी पार कर जाया करते हैं, इसी दरमियान आज ड्रेजिंग जहाज की पंखी की चपेट में आने से यह बड़ा हादसा हुआ जिसमें 45 से 50 भैंस डूब गई और जो व्यक्ति अभी भी गायब हैं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरारी थाना समेत कई थाना की पुलिस और भागलपुर के एसडीओ धनंजय कुमार मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया, देखते ही देखते पूरा विसर्जन घाट छावनी में तब्दील हो गया।
ग्रामीणों की हुजूम सी लग गई।
वही लापता चरवाहे की पहचान मायागंज के निवासी सिकंदर यादव और कारू यादव के रूप में हुई है ,8 चरवाहे में छह चरवाहे तो किसी तरह जान बचाकर मौत के मुंह से निकल गए परंतु दो युवक सिकंदर यादव और कारु यादव अभी भी लापता हैं इसकी खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं।
किसी तरह जान बचाकर बाहर निकले युवक धीरज ने कहा -मौत के मुंह से बचकर बाहर आया हूं भैंस चराने जा रहे चरवाहा बरारी का रहने वाला धीरज किसी तरह जान बचाकर मौत के मुंह से बाहर निकला और लोगों से आपबीती बातें बताएं, यह सुनकर आपके भी होस उड़ जाएंगे, उन्होंने कहा मैं आज मौत के मुंह से बाहर निकला हूं मेरे सामने दो युवक गंगा में समा गए मेरे 5 साथी किसी तरह मेरे साथ गंगा से बाहर निकल पाए और 45 से 50 मवेशी गंगा में समा गए, गंगा में तेज धार होने के चलते ड्रेजिंग जहाज की पंक्तियों में एक एक करके समाने लगे मुझे लगा मैं भी अब नहीं बच पाऊंगा लेकिन किसी तरह बच कर बाहर निकला हूं।
एसडीओ धनंजय कुमार ने जल्द दोनों युवक को ढूंढने की बात कही भागलपुर की यह बड़ी घटना सुनते ही घटनास्थल पर एसडीओ धनंजय कुमार पहुंचे और तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और एसडीआरएफ की टीम के साथ स्थानीय गोताखोरों ने डूबे दो युवक सिकंदर यादव और कारू यादव को ढूंढने का कार्य प्रारंभ कर दिया साथ ही उन्होंने सांत्वना दिया कि जल्द दोनों को ढूंढ कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा साथ ही साथ खुद से मॉनिटरिंग करते हुए गंगा के तेज धार में एसडीआरएफ के वोट के सहारे निरीक्षण भी किया उन्होंने बताया यह घटना काफी दुखद है थोड़ी सी लापरवाही के चलते इतनी बड़ी घटना घटित हुई।
लापता युवक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है लापता युवक सिकंदर यादव और कालू यादव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है उनका कहना है वर्षों से भैंस लेकर उस पार चारा खिलाने के लिए जाया करता था लेकिन आज इतनी बड़ी घटना बर्दाश्त से बाहर हो रहा है ,प्रशासन से गुहार लगाते हुए उनके परिजनों ने कहा जल्द से जल्द हमारे बच्चे को मेरे पास लाया जाए परिजनों में सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप यादव ने कहा- मैं तो लुट गया, बर्बाद हो गया प्रत्यक्षदर्शी प्रदीप यादव ने कहा कि हमलोग पशुओं को चारा खिलाने के लिए दियारा लेकर जा रहे थे तभी जाने के क्रम में पानी की धार काफी तेज थी जिसके कारण नाउ वहां पर रुकी और जहाज से टकरा गया और मेरे नजरों के सामने तकरीबन 22 भैंस गंगा में समा गई।
Article Advertisement
India
ड्रेजिंग जहाज की चपेट में आने से दो लोग और तकरीबन 50 भैंस गंगा में डूबे, 6 युवक तैरकर निकले बाहर
ड्रेजिंग जहाज की चपेट में आने से दो लोग और तकरीबन 50 भैंस गंगा में डूबे, 6 युवक तैरकर निकले बाहर ड्रेजिंग जहाज और नाव के टकराने से हुआ हादसा, तैर कर बाहर आए युवक ने कहा- मौत के मुंह से निकला हूं बाहर भागलपुर से विभूति सिंह की रिपोर्ट एंकर- भागलपुर के बरारी स्थिति विसर्जन घाट( मुसहरी घा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
AI एजेंट्स को लेकर बड़ा साइबर खतरा, CERT-In ने भारतीय संगठनों को किया सतर्क

India
दिल्ली में युवा आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

India
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभराव

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
