अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्नबिहार में खास महाल की जमीन पर बसे लोगों की बल्ले- बल्ले! सम्राट सरकार देने जा रही मालिकाना हक, जानेंमोहर्रम पर बगहा पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग: SP के लीडरशिप में फ्लैग मार्च, भारत-नेपाल बॉर्डर पर...IAS और IPS के बाद बिहार सचिवालय सेवा की बारी, सम्राट सरकार ने दर्जन भर अधिकारियों का किया ट्रांसफर, बदली जिम्मेदारीसीमा सुरक्षा को और मजबूत करने की तैयारी, स्मार्ट निगरानी पर बढ़ा जोरबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग की चेतावनीनेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी का जलस्तर बढ़ा, सीमांचल में बाढ़ के खतरे को लेकर बढ़ी चिंताबिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेसाइबर अपराध का बढ़ता जाल: बिहार समेत देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजीCUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौतीभारत में AI क्रांति तेज, उद्योगों और नौकरियों पर दिखने लगा असरइंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया की तैयारियां तेज, युवा खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरेंOTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्ममानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चावैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंताबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्नबिहार में खास महाल की जमीन पर बसे लोगों की बल्ले- बल्ले! सम्राट सरकार देने जा रही मालिकाना हक, जानेंमोहर्रम पर बगहा पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग: SP के लीडरशिप में फ्लैग मार्च, भारत-नेपाल बॉर्डर पर...IAS और IPS के बाद बिहार सचिवालय सेवा की बारी, सम्राट सरकार ने दर्जन भर अधिकारियों का किया ट्रांसफर, बदली जिम्मेदारी

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा दांव,आधी आबादी के सहारे चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे

Published: 03/12/2024, 03:50:02 am26 viewsSeemanchal Live

बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा दांव,आधी आबादी के सहारे चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे Bihar Assembly Election 2025: सीएम नीतीश कुमार बिहार चुनाव से पहले तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार वे महिलाओं के लिए 3-4 योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। इसकी चर्चा वे संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं से करें

बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा दांव,आधी आबादी के सहारे चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे
बिहार में नीतीश कुमार का बड़ा दांव,आधी आबादी के सहारे चुनावी जमीन तैयार करने में जुटे Bihar Assembly Election 2025: सीएम नीतीश कुमार बिहार चुनाव से पहले तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार वे महिलाओं के लिए 3-4 योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। इसकी चर्चा वे संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं से करेंगे। बिहार में 2025 के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं। इससे पहले जहां एक ओर तेजस्वी यादव अपनी यात्रा का चौथा चरण शुरू करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू रणनीति बनाने में जुट गई है। सरकार के सूत्रों की मानें तो अगले एक साल में नीतीश कुमार की पार्टी महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू करने पर विचार कर रही है। इन योजनाओं में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी स्कीम भी शामिल है। जैसी की अन्य राज्यों में चल रही है। इसकी शुरुआत नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा से करेंगे। जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर से होनी है। इसके अलावा लाडली बहिन योजना जैसी योजना भी नीतीश कुमार शुरू कर सकते हैं। सरकार की योजना है कि चुनाव से पहले आधी आबादी को अपने पाले में कर लिया जाए। महिला संवाद यात्रा निकालेंगे सीएम सीएम नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं से बात करेंगे और फिर योजनाओं का रोडमैप तैयार करेंगे। सरकारी सूत्रों की मानें तो सबसे पहले सरकार 18 से 50 साल की उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये हर महीने देने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा सरकार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकती है। लोन माफ कर सकती है सरकार बिहार में 2015 में सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने स्वयं सहायता समूह की स्थापना की थी। बिहार सरकार के आंकड़ों के अनुसार पूरे बिहार में करीब 11 लाख स्वयं सहायता समूह है। एक समूह में 10 महिलाएं होती हैं। सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए लोन की व्यवस्था की थी। अब कहा जा रहा है कि सरकार लोन माफ कर सकती है। इसका सीधा फायदा महिलाओं को हो सकता है। वोटिंग में पुरुषों से आगे महिलाएं बता दें कि बिहार में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से अधिक है, लेकिन चुनाव में वोटिंग के दौरान महिलाएं हमेशा पुरुष वोटरों से आगे रही हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में 56 प्रतिशत मतदान हुआ था, इसमें पुरुषों का 53 प्रतिशत और महिलाओं का 59 प्रतिशत योगदान शामिल हैं। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी बिहार में 57.05 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 59.7 रहा, जबकि 54.6 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने चुनाव में अपना वोट डाला।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read