बिहार सरकार जल्द ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए करेगी न्यू पॉलिसी का ऐलान Bihar Business Connect In Patna: बिहार की राजघानी पटना में आयोजित बिजनेस कनेक्ट में डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी की तरफ से कहा गया कि राज्य में जल्द ही रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में नई पॉलिसी आने वाली है।
Bihar Business Connect In Patna: बिहार में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए नई पॉलिसी जल्द आने वाली है।
पटना में आयोजित इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024’ में राज्य सरकार की ओर से घोषणा की गई।
इस दौरान एनर्जी डिपार्टमेंट के सचिव पंकज कुमार पाल ने देश-विदेश से आए निवेशकों से बिहार में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए नई नीति तैयार कर ली गई है।
जल्द ही इसे नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल जाएगी।
सचिव पाल ने आगे बताया कि बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए यह पॉलिसी तैयार हुई है।
इसमें कारोबार करने में आसानी के लिए इन्वेस्टर्स को सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम मिलेगा।
उन्होंने बताया कि बिहार में एनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
इन्वेस्टर एनर्जी प्रोडक्शन से लेकर ट्रांसफार्मर कंस्ट्रक्शन, उनके रखरखाव, स्मार्ट मीटर की सुविधाओं, वैक्यूम सर्किट ब्रेकर और कंडक्टर जैसे उत्पादों में निवेश कर सकते हैं।
इसके अलावा निवेशकों को पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट्स, फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स जैसे आकर्षक अवसर भी दिए जा रहे हैं।
बिहार सरकार निवेशकों को जमीन, बिना रुकावट के बिजली की आपूर्ति और सभी तरह की मंजूरी देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इंडस्ट्रीज को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति के लिए तीन स्वतंत्र ग्रिड स्थापित करने की योजना बना रही है।
जुलाई 2025 तक राज्य में 185 मेगावाट और 254 मेगावाट प्रति घंटे की बैटरी स्टोरेज क्षमता वाली सौर प्रोजेक्ट्स चालू हो जाएंगी।
सरकार पहली स्टेज में 500 मेगावाट और 1500 मेगावाट प्रति घंटे की बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स भी लाने वाली है।
इसके अलावा बिहार में 800 मेगावाट की क्षमता वाला थर्मल पावर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा।
Business
बिहार सरकार जल्द ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए करेगी न्यू पॉलिसी का ऐलान
Published: 20/12/2024, 08:49:06 pm•22 views•Seemanchal Live
बिहार सरकार जल्द ही रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए करेगी न्यू पॉलिसी का ऐलान Bihar Business Connect In Patna: बिहार की राजघानी पटना में आयोजित बिजनेस कनेक्ट में डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी की तरफ से कहा गया कि राज्य में जल्द ही रिन्यूएबल एनर्जी के सेक्टर में नई पॉलिसी आने वाली है। Bihar Business Connect I

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Business
PM मोदी का बड़ा तोहफा! आज 15 लाख खातों में पहुंचेंगे ₹2400 करोड़, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Business
अंधेर नगरी राज करता राजा: सच लिखने की कीमत और समाज की खामोशी

Business
मोदी विदेश नीति: 7 शक्तिशाली कारण क्यों दुनिया में बढ़ रही भारत की ताकत

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15014 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15014 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


