जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है Bihar Politics: बिहार में कभी भी चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट खाली है. इसमें से तीन सीटें महागठबंधन की हैं, जबकि एक सीट एनडीए में शामिल पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की है. पटना. बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भले ना हुई हो, लेकिन दलों ने तैयारी और नेताओं ने बयानबाजी शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार उतारने पर जीतन राम मांझी ने कहा, “हर कोई उम्मीदवार देता है. बहुत सारे निर्दलीय उम्मीदवार भी आते हैं. अब जनता के ऊपर है. जब अखाड़ा में आएंगे… पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है कि कौन कैसा होता है.” इमामगंज सीट से किया जीत का दावा उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. जीतन राम मांझी ने उपचुनाव के एलान से पहले ही जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि इमामगंज में ‘हम’ पार्टी चुनाव जीतेगी. बेलागंज विधानसभा में नतीजा उलट होगा. यहां आरजेडी की सीट छिन जाएगी. जेडीयू के लोग लड़ेंगे और हमारे एनडीए के जो भी कैंडिडेट होंगे वह चुनाव जीतेंगे. एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम ने कहा कि ‘हम’ पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा, इसके लिए संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इसमें तय किया जाएगा कि ‘हम’ पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा. गिरिराज सिंह यात्रा निकाल रहे तो क्या गलत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ पर जीतन राम मांझी ने कहा कि सभी लोग यात्रा निकाल रहे हैं. अगर ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकाल रहे हैं, तो क्या दोष है. यात्रा निकालने की सबको आजादी है. कोई ‘अधिकार यात्रा’ निकालता है कोई ‘स्वाभिमान यात्रा’ निकालता है, कोई ‘हिंदू बचाओ यात्रा’ निकालता है. गिरिराज सिंह अगर यात्रा निकाल रहे हैं, तो गलत क्या कर रहे हैं?
वह अपने आप में ठीक कर रहे हैं.
Politics
Bihar Politics: जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है
Published: 14/10/2024, 06:48:04 pm•16 views•Seemanchal Live
जीतन राम मांझी की चुनावी अखाड़े में पीके को चुनौती, पहलवान लड़ता है तभी न पता चलता है Bihar Politics: बिहार में कभी भी चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो सकती है. बिहार में तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट खाली है. इसमें से तीन सीटें महागठबंधन की हैं, जबकि एक सीट एनडीए में शामिल पार्टी ह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


