अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, पटना समेत कई जिलों के DEO बदले, 6 प्रमंडलों में नए RDDE; देखें लिस्ट...पूर्णिया जेल के विशेष सुरक्षित क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक फरार, हाई सिक्योरिटी व्यवस्थआ पर उठा सवाल?भारत-नेपाल सीमा पर कार से 8.44 लाख की भारतीय मुद्रा जब्त, सिक्किम का चालक गिरफ्तार; बिहार में SSB की बड़ी कार्रवाईकिशनगंज: 80 ग्राम ब्राउन शुगर व नेपाली तथा भारतीय नगदी के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 330 किलो अखरोट जब्त: एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाए गए अखरोट पकड़े'जय भोजपुरी, जय बिहार'... विधान परिषद की सदस्यता लेते ही पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलानजिस SDPO पर दर्ज है भरत तिवारी एनकाउंटर की FIR, उसे बिहार सरकार ने दे दी नई पोस्टिंगभरत तिवारी कौन थे, जिनके एनकाउंटर को लेकर बिहार में हंगामा मचा हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारनिशांत की नजरों से बचना मुश्किल! बिहार के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV, पटना के कंट्रोल रूम से होगी निगरानीएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा के पास 16 लाख रुपये जब्त किए, दो गिरफ्तारशिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, पटना समेत कई जिलों के DEO बदले, 6 प्रमंडलों में नए RDDE; देखें लिस्ट...पूर्णिया जेल के विशेष सुरक्षित क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक फरार, हाई सिक्योरिटी व्यवस्थआ पर उठा सवाल?भारत-नेपाल सीमा पर कार से 8.44 लाख की भारतीय मुद्रा जब्त, सिक्किम का चालक गिरफ्तार; बिहार में SSB की बड़ी कार्रवाईकिशनगंज: 80 ग्राम ब्राउन शुगर व नेपाली तथा भारतीय नगदी के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर 330 किलो अखरोट जब्त: एसएसबी ने नेपाल से तस्करी कर लाए गए अखरोट पकड़े'जय भोजपुरी, जय बिहार'... विधान परिषद की सदस्यता लेते ही पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलानजिस SDPO पर दर्ज है भरत तिवारी एनकाउंटर की FIR, उसे बिहार सरकार ने दे दी नई पोस्टिंगभरत तिवारी कौन थे, जिनके एनकाउंटर को लेकर बिहार में हंगामा मचा हैबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचारनिशांत की नजरों से बचना मुश्किल! बिहार के सरकारी अस्पतालों में लगेंगे CCTV, पटना के कंट्रोल रूम से होगी निगरानीएसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा के पास 16 लाख रुपये जब्त किए, दो गिरफ्तार

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

जी बी पंत अस्पताल के अधिकारी ने ‘मलयालम भाषा’ संबंधी विवादित परिपत्र पर माफी मांगी

Published: 10/06/2021, 01:14:25 pm276 viewsSeemanchal Live

जी बी पंत अस्पताल के अधिकारी ने ‘मलयालम भाषा’ संबंधी विवादित परिपत्र पर माफी मांगी नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक ने उस विवादित परिपत्र को जारी करने के लिए माफी मांगी है जिसमें नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी पर मलयालम भाषा में बात न करने के लिए कहा गया था। उन्होंने

जी बी पंत अस्पताल के अधिकारी ने ‘मलयालम भाषा’ संबंधी विवादित परिपत्र पर माफी मांगी
जी बी पंत अस्पताल के अधिकारी ने ‘मलयालम भाषा’ संबंधी विवादित परिपत्र पर माफी मांगी नयी दिल्ली, नौ जून (भाषा) दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल के नर्सिंग अधीक्षक ने उस विवादित परिपत्र को जारी करने के लिए माफी मांगी है जिसमें नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी पर मलयालम भाषा में बात न करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि उनका ‘‘किसी भी भारतीय भाषा, क्षेत्र या धर्म का अपमान करने का इरादा नहीं था।’’ अस्पताल ने नर्सिंग स्टाफ को केवल हिंदी और अंग्रेजी में बात करने के लिए कहने वाले परिपत्र को रविवार को वापस लेते हुए कहा था कि यह ‘‘अस्पताल प्रशासन और दिल्ली सरकार की जानकारी या किसी भी निर्देश के बिना’’ जारी किया गया। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक को सोमवार को लिखे पत्र में नर्सिंग अधीक्षक ने इस परिपत्र को जारी करने के पीछे की वजह पर स्पष्टीकरण दिया और कहा कि यह परिपत्र ‘‘सकारात्मक भावना से जारी किया गया था और मलयालम भाषी स्टाफ के खिलाफ कोई बुरी मंशा नहीं थी। यहां तक कि इस परिपत्र का गलत मतलब निकाला गया और मुझे इस बारे में स्पष्ट करने का मौका भी नहीं मिला।’’ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने 31 मई, एक जून और दो जून को मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की थी। उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘शिकायत का सार यह था कि ज्यादातर स्टाफ क्षेत्रीय भाषा में संवाद करते हैं जिसके कारण अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ ही मरीजों के साथ आए व्यक्ति बेबस महसूस करते हैं। मामले को सुलझाने का अनुरोध किया था। शिकायकर्ता ने साफ तौर पर मलयालम भाषा का जिक्र किया था।’’ उन्होंने कहा कि पहले भी मरीजों और उनके साथ आए लोगों ने कुछ स्टाफ सदस्यों के अपनी क्षेत्रीय भाषा में बात करने की वरिष्ठ अधिकारियों से मौखिक शिकायत की थीं। नर्सिंग अधीक्षक ने कहा, ‘‘मरीज यह मान लेते हैं कि उन्हें कुछ गंभीर बीमारी है और इसलिए उनकी हालत छिपाने के लिए दूसरी भाषा में बात की गई। अत: यह परिपत्र भाषा की बाधा के कारण किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए जारी किया गया। अगर फिर भी किसी भी स्टाफ की भावनाएं आहत हुई तो मुझे खेद है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने इस विवादित परिपत्र के संबंध में सोमवार को गोविंद वल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रैजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च को एक मेमो जारी किया था। एक सूत्र ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से यह बताने के लिए कहा कि ऐसा आदेश क्यों जारी किया गया। जी बी पंत के नर्सिंग स्टाफ संगठन के एक अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में करीब 850 नर्स काम कर रही हैं, जिनमें से तकरीबन 400 मलयाली हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read