गया की डिप्टी मेयर चिंता देवी बेच रहीं कद्दू, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?
Gaya Deputy Mayor Chinta Devi: बिहार के गया में नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी ने सब्जी बेचनी शुरू कर दी है।
चिंता देवी अपने कार्यालय नहीं गईं और सब्जी मार्केट में जाकर सड़क पर बैठकर कद्दू बेचने लगीं।
मामला क्या है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?
बिहार के गया में नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी ने सब्जी बेचने का काम शुरू कर दिया है।
सोमवार को नगर निगम के कार्यालय में न जाकर वे सब्जी मार्केट में सड़क पर बैठकर कद्दू बेचने लगीं।
अचानक चिंता देवी के सब्जी बेचे जाने का काम शुरू करने पर हर कोई हैरत में पड़ गया।
जहां पर वे सब्जी बेच रही थीं, वहां पर भीड़ जमा हो गई।
सब्जी बेचने के पीछे क्या कारण हैं, डिप्टी मेयर चिंता देवी ने खुलासा किया है?
उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
निगम अधिकारियों की ओर से उनको कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया जाता है।
नगर निगम में जो भी मीटिंग होती है, उसमें उनको निमंत्रण भी नहीं दिया जाता।
नगर निगम द्वारा शहर में क्या-क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसकी भी जानकारी अधिकारी नहीं देते हैं?
चिंता देवी ने आरोप लगाया कि कई महीनों से उनको पेमेंट नहीं दी गई है।
उनके इलाके के लिए फंड भी जारी नहीं किया गया है, जिसके कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं।
लोग भी दिक्कतों के चलते परेशान हो गए हैं।
जिसके कारण अब उन्होंने सब्जी बेचने का फैसला लिया है।
सब्जी बेचकर हम लोग कुछ पैसे कमा लेंगे।
उन्होंने कहा कि वे नगर निगम में सरकारी सफाई कर्मी थीं।
जिसकी पेंशन मिल रही है।
लेकिन अब वे नगर निगम में डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं, इसलिए उनको निगम की योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए।
वे बिना जानकारी किसी मीटिंग में जाकर क्या करेंगी?
लोगों में शुरू हुई चर्चा चिंता देवी ने कहा कि अधिकारी लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं।
अगर उनको सम्मान ही नहीं मिलेगा तो पद का कोई महत्व नहीं है।
वे कई बार निगम कार्यालय जाकर गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।
बता दें कि चिंता देवी 40 साल तक नगर निगम में सफाई कर्मी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं।
इस बार चिंता देवी ने डिप्टी मेयर का चुनाव लड़ा था।
वे अच्छे वोटों से जीतीं।
चुनाव में उनको सफाई कर्मियों और आम लोगों का अच्छा समर्थन मिला।
इस बार डिप्टी मेयर का पद रिजर्व था।
चिंता देवी को सब्जी बेचते देख लोगों की भीड़ जुट गई।
तस्वीरें वायरल होने के बाद इस बात की चर्चा लोगों में हुई कि जमीनी स्तर के नेता को अगर सम्मान नहीं मिला तो आम लोगों की आवाज कौन सुनेगा?
Politics
गया की डिप्टी मेयर चिंता देवी बेच रहीं कद्दू, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?
Published: 03/12/2024, 03:47:16 am•14 views•Seemanchal Live
गया की डिप्टी मेयर चिंता देवी बेच रहीं कद्दू, आखिर क्यों आई ऐसी नौबत? Gaya Deputy Mayor Chinta Devi: बिहार के गया में नगर निगम की डिप्टी मेयर चिंता देवी ने सब्जी बेचनी शुरू कर दी है। चिंता देवी अपने कार्यालय नहीं गईं और सब्जी मार्केट में जाकर सड़क पर बैठकर कद्दू बेचने लगीं। मामला क्या है, इसके बारे

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


