Bihar Metro: गया में चलेगी पहली मेट्रो, 22 KM का प्रस्ताव, IIM से सन सिटी तक बनेंगे 18 स्टेशन Gaya Metro First Phase Proposal: गया मेट्रो के पहले फेज में 18 और दूसरे फेज में 10 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
Gaya Metro First Phase Proposal: बिहार की नीतीश सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।
इसी के तहत लोगों की सुविधा के लिए मेट्रो का काम भी तेजी से चल रहा है।
इसी में बिहार के गया में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के पहली स्टेज के तहत 22.60 KM की दूरी में 18 स्टेशन बनाने का प्रपोजल है।
इसमें आईआईएम से बोधगया, गया जंक्शन से होकर सन सिटी तक मेट्रो लाइन बनेगी।
दूसरी स्टेज में पहाड़पुर से विष्णुपद से लखनपुर तक 13.48 KM मेट्रो का कंस्ट्रक्शन शुरू होगा।
इसमें 10 स्टेशन होंगे।
गया में मेट्रो लाइन के कंस्ट्रक्शन पर 7633 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
गया में मेट्रो का काम शुरू करने से पहले रिट्स को सर्वे की जिम्मेदारी दी गई थी डिपार्टमेंट ऑफ अर्बन डेवलपमेंट एंड हाउसिंग, गया म्युनिसिपल कारपोरेशन और पटना मेट्रो रेल कोऑपरेशन लिमिटेड की ओर से आयोजित विचार-विमर्श कार्यक्रम में रिट्स के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट्स की रुपरेखा रखी।
बेलागंज तक मेट्रो बढ़ाने का ऑप्शन इस मीटिंग में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी ने बेलागंज काली मंदिर और कोटेश्वरनाथ तक मेट्रो जोड़ने का ऑप्शन दिया।
बोधगया एमएलए कुमार सर्वजीत ने महाबोधि मंदिर के पास तक मेट्रो को पहुंचाने का ऑप्शन दिया।
पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मेट्रो शहर से दूर न होकर पास से गुजरे तो ज्यादा लाभ होगा।
इससे लोगों को आने-जाने में ज्यादा सुविधा होगी।
खर्च होंगे 250 करोड़ रुपये मंत्री प्रेम कुमार ने बताया कि गया में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट पर सभी के अच्छे ऑप्शन आए हैं।
1 KM मेट्रो निर्माण पर 250 करोड़ का खर्च आ रहा है।
गया मेट्रो का काम दो फेज में होना है।
जो ऑप्शन मिले हैं, उस पर कंपनी के लोग काम करेंगे।
मेट्रो रेल बनने से गया और मगध के साथ ही यहां पहुंचने वाले टूरिस्टों को बड़ी सुविधा होगी।
Politics
Bihar Metro: गया में चलेगी पहली मेट्रो, 22 KM का प्रस्ताव, IIM से सन सिटी तक बनेंगे 18 स्टेशन
Published: 07/12/2024, 05:43:18 pm•92 views•Seemanchal Live
Bihar Metro: गया में चलेगी पहली मेट्रो, 22 KM का प्रस्ताव, IIM से सन सिटी तक बनेंगे 18 स्टेशन Gaya Metro First Phase Proposal: गया मेट्रो के पहले फेज में 18 और दूसरे फेज में 10 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। Gaya Metro First Phase Proposal: बिहार की नीतीश सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रह

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


