इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मुंबई एयरपोर्ट को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी।
इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई।
हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की गई तो ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
ऐसे में यह साफ हो गया कि बम होने का दावा अफवाह भर था।
ईमेल में लिखा था कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6045 में बम रखा है।
यह फ्लाइट रात में मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली थी।
बम की अफवाह के चलते इंडिगो की फ्लाइट को जांच के बाद रात को देरी से छोड़ा गया।
सुरक्षा एजेंसियां अब इसकी जांच में लगी हैं कि ये ईमेल किसने भेजा और इसका क्या मकसद था।
बम की अफवाह के बाद मलेशिया की उड़ान में देरी गौरतलब है कि दिल्ली से मलेशिया जाने वाली एक उड़ान शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बम की झूठी अफवाह के कारण देरी से रवाना हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि मलेशिया एयरलाइंस की एमएच173 उड़ान से दोपहर करीब 1 बजे बम की धमकी के बारे में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया गया, जिसके बाद उन्होंने पूरे विमान की गहन जांच की।
विमान ने 2 घंटे 40 मिनट की देरी के बाद कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरी और घटना में शामिल चार यात्रियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विमान के ओवरहेड केबिन में बैग रखने को लेकर 2 यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई।
एक यात्री ने दूसरे से पूछा कि उसके बैग में क्या है तो दूसरे ने जवाब में 'बम' कहा।
पायलट को इसके बारे में सूचित किए जाने के बाद उड़ान को रोक दिया गया।
इसके बाद पायलट ने एटीसी (हवाई यातायात नियंत्रक) को घटना की जानकारी दी।
India
इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Published: 2/10/2022, 12:29:10 pm•107 views•Seemanchal Live
इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को मिले ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मुंबई एयरपोर्ट को शनिवार रात धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की बात कही गई थी। इस ईमेल के आते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों की हलचल बढ़ गई। हालांकि, जब फ्लाइट की जांच की

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

India
भारतीय तटरक्षक बल को मिली नई ताकत! बेड़े में शामिल हुआ स्वदेशी होवरक्राफ्ट, जानें इसकी खूबियां

India
NEET RE-EXAM से पहले Telegram को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने बैन पर लगाई मुहर

India
पुलिस बनकर दो ठगों ने उड़ाई 2 लाख की ज्वेलरी, बाइक सवार को बनाया शिकार

Business
PM मोदी का बड़ा तोहफा! आज 15 लाख खातों में पहुंचेंगे ₹2400 करोड़, जानिए किसे मिलेगा फायदा

Entertainment
‘बिल माफ करो...’ मराठी फिल्म के लिए फरिश्ता बने Shah Rukh Khan, डायरेक्टर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views


