अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामदबिहार के लखीसराय में नीट के सॉल्वर गैंग पर हरकत में आया NTAबिहार: NH के किनारे घर बनाने का सपना भूल जाइए, 15 मीटर तक निर्माण पर बैन की तैयारी, जानें नई नीतिनेपाल सीमा पर 3 बोरी यूरिया, बाइक जब्त: एसएसबी और पुलिस ने तस्करी का प्रयास विफल कियाबिहार में 14 IAS अधिकारियों का तबादला, कई पूर्व डीएम को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्टBihar Politics: 'निशांत कुमार ही JDU का हैं भविष्य', सांसद संजय झा बोले- आगे पार्टी का नेतृत्व वही करेंगेकौन थे भरत तिवारी जिनकी पुलिस की गोली से मौत ने ला दिया है बिहार में सियासी भूचालसड़क है या घायल मरीज? बिहार में टूटी सड़क पर टांके लगाने की तस्वीर देकर लोग बोले- 'इंजीनियर नहीं सर्जन बुलाए गए हैं'भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त पीलरों की मरम्मत होगी: जनकपुरधाम में एफएसटी बैठक में नए पीलर निर्माण पर भी स...भारत के खिलाफ लंबी-लंबी हांकने के बाद लाइन पर आए बालेन शाह, ब्रिटेन की मध्यस्थता वाले बयान पर दी सफाईबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचारनेपाल में दो भारतीय गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बरामदबिहार के लखीसराय में नीट के सॉल्वर गैंग पर हरकत में आया NTAबिहार: NH के किनारे घर बनाने का सपना भूल जाइए, 15 मीटर तक निर्माण पर बैन की तैयारी, जानें नई नीतिनेपाल सीमा पर 3 बोरी यूरिया, बाइक जब्त: एसएसबी और पुलिस ने तस्करी का प्रयास विफल कियाबिहार में 14 IAS अधिकारियों का तबादला, कई पूर्व डीएम को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्टBihar Politics: 'निशांत कुमार ही JDU का हैं भविष्य', सांसद संजय झा बोले- आगे पार्टी का नेतृत्व वही करेंगेकौन थे भरत तिवारी जिनकी पुलिस की गोली से मौत ने ला दिया है बिहार में सियासी भूचालसड़क है या घायल मरीज? बिहार में टूटी सड़क पर टांके लगाने की तस्वीर देकर लोग बोले- 'इंजीनियर नहीं सर्जन बुलाए गए हैं'भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त पीलरों की मरम्मत होगी: जनकपुरधाम में एफएसटी बैठक में नए पीलर निर्माण पर भी स...भारत के खिलाफ लंबी-लंबी हांकने के बाद लाइन पर आए बालेन शाह, ब्रिटेन की मध्यस्थता वाले बयान पर दी सफाई

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दूसरे राज्य से पकड़ा

Published: 22/3/2023, 2:05:26 pm190 viewsSeemanchal Live

बिहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम अंकित मिश्रा है. मिली जानकारी के अनुसार अंकित मिश्रा ने वॉट्सऐप के जरिए सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी

सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, दूसरे राज्य से पकड़ा
बिहार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने सीएम नीतीश कुमार को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी शख्स को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक का नाम अंकित मिश्रा है. मिली जानकारी के अनुसार अंकित मिश्रा ने वॉट्सऐप के जरिए सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद इस मामले में पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज किया गया था. सूरत से गिरफ्तार बिहार पुलिस की जांच में युवक के गुजरात में होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात क्राइम ब्रांच से इस मामले में मदद मांगी थी. क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी युवक को सूरत के लस्करा से गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार पटना पुलिस आरोपी युवक को गुजरात से लेकर रवाना हो गई है और उसे पटना लाया जा रहा है, यहां पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.   गूगल से निकाला नंबर मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अंकित मिश्रा ने गूगल पर सर्च कर सीएम नीतीश कुमार के ऑफिस का नंबर निकाला था और उस नंबर पर वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजकर सीएम को धमकी दी थी. पुलिस ने इस धमकी के मैसेज के बाद इस नंबर को सर्विलांस पर डाला. ट्रेसिंग के दौरान इस नंबर की लोकेशन गुजरात के सूरत में आ रही थी. जिसके बाद बिहार पुलिस ने गुजरात क्राइम ब्रांच से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी. मैसेज भेजने की बात को कबूली बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने प्राथमिक पूछताछ में मैसेज भेजने की बात को कबूल कर लिया है. आरोपी युवक गुजरात के सूरत में मजदूरी करता है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर पटना लेकर आ रही है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read