अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Patna News Live Updates: पटना में बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़ें बिहार की ताजातरीन खबरेंबिहार मौसमः अररिया-भागलपुर... 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 km/h से चलेगी हवा; जानें मानसून अपडेटआज का मौसम बिहार 27 जून: मोतिहारी से गुजर रही मानसून ट्रफ, पटना में पुरवा-पछुआ के मिलन से बने गरजने वाले बादलभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का नशा के खिलाफ अभियान जवानों और ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, किया जागरूकबीपीएससी परीक्षा में प्रिया गुप्ता ने बढ़ाया समाज का मानबीपीएससी परीक्षा में प्रिया गुप्ता ने बढ़ाया समाज का मान'सम्राट का एनकाउंटर हो गया होता तो मुख्यमंत्री नहीं होते': RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले-उनपर पहले हत्या, अपहर...विरल ने अब बिहार में बीडीओ, सीडीपीओ की परीक्षा पास कीताजिया पर भगत सिंह संग दिखे भरत तिवारी! बिहार में यहां मुहर्रम पर दी अनोखी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरलसरकारी अमीन से BDO तक का सफर, औरंगाबाद के विकास सिंह ने BPSC में पाई सफलता, मेहनत से मिली नई पहचानबिहार में कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें स्‍टापेजPatna News Live Updates: पटना में बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़ें बिहार की ताजातरीन खबरेंबिहार मौसमः अररिया-भागलपुर... 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 km/h से चलेगी हवा; जानें मानसून अपडेटआज का मौसम बिहार 27 जून: मोतिहारी से गुजर रही मानसून ट्रफ, पटना में पुरवा-पछुआ के मिलन से बने गरजने वाले बादलभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का नशा के खिलाफ अभियान जवानों और ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ, किया जागरूकबीपीएससी परीक्षा में प्रिया गुप्ता ने बढ़ाया समाज का मानबीपीएससी परीक्षा में प्रिया गुप्ता ने बढ़ाया समाज का मान'सम्राट का एनकाउंटर हो गया होता तो मुख्यमंत्री नहीं होते': RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले-उनपर पहले हत्या, अपहर...विरल ने अब बिहार में बीडीओ, सीडीपीओ की परीक्षा पास कीताजिया पर भगत सिंह संग दिखे भरत तिवारी! बिहार में यहां मुहर्रम पर दी अनोखी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरलसरकारी अमीन से BDO तक का सफर, औरंगाबाद के विकास सिंह ने BPSC में पाई सफलता, मेहनत से मिली नई पहचानबिहार में कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें स्‍टापेज

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Published: 19/07/2024, 06:26:29 pm59 viewsSeemanchal Live

Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. बुधवार को सीएम पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर

Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Nitish Kumar: पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई कमी नहीं रखना चाहते हैं. बुधवार को सीएम पटना मेट्रो का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए. बिहार में लंबे समय से मेट्रो का काम चल रहा है. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना मेट्रो को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं. बुधवार को सीएम ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली 1.5 किलोमीटर लंबी पैदल यात्री सुरंग का व्यापक निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने बिहार म्यूजियम के पास सुरंग निर्माण की प्रगति की समीक्षा की. इस दौरान बिहार संग्रहालय के महानिदेशक श्री अंजनी कुमार सिंह भी सीएम के साथ नजर आए. उन्होंने मुख्यमंत्री को बिहार संग्रहालय में सुरंग की प्रवेश व्यवस्था, पार्किंग और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुरंग निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया ताकि बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय आने वाले लोगों को परेशानी ना हो और वह आसानी से आ-जा सकें.   पटना मेट्रो को लेकर एक्शन में नीतीश कुमार बता दें कि बिहार और पटना म्यूजियम को जोड़ने वाली सुरंग करीब 1.5 किमी लंबी और 8 मीटर चौड़ी होगी. जिसका निर्माण जमीन से 15 मीटर नीचे किया जा रहा है. बिहार संग्रहालय को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है. पटना संग्रहालय और बिहार संग्रहालय को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. पटना संग्रहालय का विस्तार प्रभावी ढंग से किया जा रहा है. पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम के बीच सुरंग निर्माण पूरा होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है. मेट्रो का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश इसके बाद मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय और उसके विस्तार कार्य का भी जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित रसोईघर, अस्थाई गैलरी सभागार, संग्रहण भण्डार, संरक्षण प्रयोगशाला और पूरे परिसर का निरीक्षण किया. आपको बता दें कि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है. जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी शुरू कर चुकी है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read