अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसिद्धार्थनगर में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर युवक को पकड़ा: दो बोरी यूरिया खाद के साथ कर रहा था तस्करी, सा...कौन हैं बिहार कैडर के सीनियर IPS जन मोहन, जिन्हें मिली IB में बड़ी जिम्मेदारी?नेपाल में बाढ़ से थमा माल परिवहन, सोनौली में 13 किमी ट्रकों की कतारनेपाल से कुशीनगर आ रहे शव: सैलाब के नौ दिन बीतने पर दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग, अब हैजा फैलने का भी खतराRahul Gandhi: सिवान AK-47 गोलीकांड क्या है, जिसके पीड़ितों से दिल्ली में मिले राहुल गांधीबिहार न्यूज: नालंदा में बारिश के बाद राहत, नदियों का जलस्तर नीचे; प्रशासन पूरी तरह अलर्टनेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोनौली सीमा पर यात्रियों के लिए अलर्ट जारीनेपाल से आने-जाने वालों की होगी जांच, बिहार बॉर्डर पर बनेगा इमिग्रेशन पोस्ट; जनकपुर से अयोध्या तक ट्रेन चलाने की योजना - bihar nepal border to get immigration post for rail passengers and janakpur ayodhya train plaबिहार में बारिश कम, फिर भी बाढ़ का कहर! आखिर नदियों में कहां से आया इतना पानी? समझें पूरी वजहSamrat Choudhary Today Program: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का आज हवाई सर्वे करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, पटना समेत 8 जिलों में ज्यादा परेशानीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारसिद्धार्थनगर में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर युवक को पकड़ा: दो बोरी यूरिया खाद के साथ कर रहा था तस्करी, सा...कौन हैं बिहार कैडर के सीनियर IPS जन मोहन, जिन्हें मिली IB में बड़ी जिम्मेदारी?नेपाल में बाढ़ से थमा माल परिवहन, सोनौली में 13 किमी ट्रकों की कतारनेपाल से कुशीनगर आ रहे शव: सैलाब के नौ दिन बीतने पर दूषित पानी से बीमार पड़ रहे लोग, अब हैजा फैलने का भी खतराRahul Gandhi: सिवान AK-47 गोलीकांड क्या है, जिसके पीड़ितों से दिल्ली में मिले राहुल गांधीबिहार न्यूज: नालंदा में बारिश के बाद राहत, नदियों का जलस्तर नीचे; प्रशासन पूरी तरह अलर्टनेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, सोनौली सीमा पर यात्रियों के लिए अलर्ट जारीनेपाल से आने-जाने वालों की होगी जांच, बिहार बॉर्डर पर बनेगा इमिग्रेशन पोस्ट; जनकपुर से अयोध्या तक ट्रेन चलाने की योजना - bihar nepal border to get immigration post for rail passengers and janakpur ayodhya train plaबिहार में बारिश कम, फिर भी बाढ़ का कहर! आखिर नदियों में कहां से आया इतना पानी? समझें पूरी वजहSamrat Choudhary Today Program: बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का आज हवाई सर्वे करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, पटना समेत 8 जिलों में ज्यादा परेशानी

Article Advertisement

Politics

झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी

झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। सरयू राय के बाद राजा पीटर को ज्वॉइन कराके नीतीश ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पार्टी की कोशिश तकरीबन दस सीटों पर

झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी

Article Advertisement

झारखंड के लिए नीतीश का बड़ा प्लान! 3 सीटों पर दावेदारी पक्की, दिग्गजों के साथ मैदान फतह करने की तैयारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। सरयू राय के बाद राजा पीटर को ज्वॉइन कराके नीतीश ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। पार्टी की कोशिश तकरीबन दस सीटों पर एनडीए के बैनर तले चुनाव लड़ने की है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से लड़ने का प्लान बना लिया है। पार्टी ने 2019 के चुनाव में बीजेपी के पूर्व सीएम रघुबर दास को मात देने वाले सरयू राय के बाद राजा पीटर को जेडीयू ज्वॉइन कराई है। राजा पीटर झारखंड के पूर्व मंत्री रहे हैं और 2008 के विधानसभा उप चुनाव में शिबू सोरेन को मात दी थी। 2009 के विधानसभा चुनाव में राजा पीटर जेडीयू के टिकट पर विधायक बने थे। 2010 में उन्हें झारखंड का उत्पाद मंत्री बनाया गया था। 2005 में पहली बार विधायक बनने वाले राजा पीटर तमाड़ विधानसभा सीट चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जेडीयू के साथ आने के बाद पीटर के लिए नीतीश कुमार बीजेपी से तमाड़ सीट मांग सकते हैं। दरअसल नीतीश कुमार की पार्टी झारखंड में तकरीबन 10 सीटों पर तैयारी कर रही है। हालांकि अभी गठबंधन में सीटों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी की तैयारियों को देखते हुए लगता है कि तीन सीटों पर उसकी दावेदारी पक्की है। राजा पीटर के जेडीयू में आने के बाद हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विकास मुंडा के खिलाफ राजा पीटर को एनडीए से उतारा जा सकता है। जेडीयू जमशेदपुर पूर्वी से सरयू राय को मैदान में उतार सकती है। सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक हैं और हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए थे। सरयू राय के जरिए जेडीयू इस सीट पर नजर गड़ाए हुए है। झारखंड में नीतीश कुमार की नजर छतरपुर सीट पर भी है। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी इस सीट से जीत चुकी हैं। माना जा रहा है कि इस सीट पर भी जेडीयू दावेदारी कर सकता है। आजसू के साथ बीजेपी का सीटों का बंटवारा तय बता दें कि झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड में आजसू और जेडीयू के साथ मिलकर एनडीए के चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि चिराग पासवान और पशुपति भी झारखंड चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। चिराग पासवान ने तो झारखंड में अलग चुनाव लड़ने की भी बात की है। बीजेपी ने झारखंड में आजसू के साथ बातचीत पूरी कर ली है और माना जा रहा है कि पितृ पक्ष के बाद कभी भी औपचारिक ऐलान हो सकता है। देखना होगा कि बीजेपी जेडीयू को कितनी सीटों पर हिस्सेदारी देती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read