आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी वजह पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया।
हमले के वक्त पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे।
हमले की जानकारी के बाद वे आज सुबह ही स्वदेश लौटे हैं।
इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला लिया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने बड़ा फैसला लिया।
सऊदी अरब से वापस लौटते समय पीएम ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटे हैं।
वे मंगलवार सुबह ही दो दिन के दौरे के लिए सऊदी अरब गए थे।
आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया था।
इस हमले में 27 पर्यटक मारे गए।
वहीं 17 पर्यटक घायल हुए थे।
इंटेलिजेंस ने दी थी ये सलाह हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने दौरा बीच में ही खत्म कर दिया और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
वापसी के दौरान पीएम के प्लेन बोइंग 777-300 ने पाकिस्तानी एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं किया।
जबकि जाते समय उनका प्लेन पाकिस्तान के ऊपर से होकर गुजरा था।
सूत्रों की मानें तो हमले के बाद इंटेलिजेंस की सलाह के बाद पीएम मोदी के प्लेन का रूट डायवर्ट किया गया था।
पीएम मोदी ने इंडिया वापस लौटते समय ओमान के एयरस्पेस का इस्तेमाल किया।
इसके बाद उनके विमान ने गुजरात की सीमा से भारत में प्रवेश किया और राजस्थान के ऊपर से होते हुए दिल्ली में प्रवेश किया।
अधिकारियों के साथ की मीटिंग दिल्ली से लौटने के बाद पीएम ने एयरपोर्ट पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से हमले को लेकर जरूरी जानकारी ली।
इसके बाद वे सीधा पीएमओ के लिए निकल गए।
उधर गृहमंत्री अमित शाह आज श्रीनगर में हैं।
उन्होंने हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी इसके अलावा घटनास्थल का दौरा किया।
वहीं आज शाम 6 बजे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होगी।
बैठक अमित शाह के श्रीनगर से लौटने के बाद होगी।
World
आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी वजह
Published: 23/04/2025, 07:06:31 pm•80 views•Seemanchal Live
आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने पाकिस्तान को लेकर लिया ये बड़ा फैसला, सामने आई बड़ी वजह पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया। हमले के वक्त पीएम मोदी सऊदी अरब के दौरे पर थे। हमले की जानकारी के बाद वे आज सुबह ही स्वदेश लौटे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को लेकर बड़ा फैसला लिया। पहलगाम आ

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा

Entertainment
OTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


