PM Internship Scheme का ऐप लॉन्च, 5 स्टेप्स में जानें कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऐप लॉन्च किया है।
तो आइए जानते हैं कि इस स्कीम का फायदा कौन और कैसे उठा सकते हैं?
इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऐप लॉन्च किया है।
वहीं इंटर्नशिप में अप्लाई करने की आखिरी डेट भी बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है।
वित्त मंत्री ने ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को इस योजना से जुड़ने की अपील की है।
तो आइए जानते हैं इस योजना का लाभ उठाने की चाहत रखने वाले अभ्यार्थी कहां और कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?
हर महीने मिलेंगे 5000 रुपए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने वाले इंटर्न को न सिर्फ 12 महीने तक नई-नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें हर महीने 5,000 रुपए की राशि भी मिलेगी।
इसके अलावा इंटर्नशिप करने वाले अभ्यार्थियों को 6,000 रुपए का वन टाइम ग्रांट भी दिया जाएगा।
कौन कर सकता है अप्लाई?
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में अप्लाई करने के लिए आवेदनकर्ता के पास 10वीं, 12वीं और ITI की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और बी-फार्मा जैसे कोर्सों में स्नातक की डिग्री अनिवार्य है।
21-24 साल के युवा इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
साथ ही आवेदनकर्ता किसी कंपनी में फुल टाइम जॉब न करता हो और भारत का नागरिक होना चाहिए।
---विज्ञापन--- कैसे करें अप्लाई?
1. PM Internship Scheme के ऐप या ऑफिशियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
2. अब रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें, जिससे नया पेज खुल जाएगा।
3. रजिस्ट्रेशन की सारी डिटेल्स चेक करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
4. आवेदन की जानकारी के अनुसार आपका बायोडेटा तैयार हो जाएगा, जिससे आवेदनकर्ता 5 बार आवेदन कर सकता है।
5. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म डाउनलोड कर लें और चाहें तो उसका प्रिंट निकालकर भी रख लें।
तीसरे राउंड की आखिरी तारीख बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 जुलाई को बजट में पीएम इंटर्नशिप स्कीम की घोषणा की थी।
इसका पहला राउंड 3 अक्टूबर 2024 को हुआ था, जिसमें 1.27 लाख से ज्यादा लोगों को इंटर्नशिप मिली थी।
जनवरी 2025 में हुए दूसरे राउंड में 327 कंपनियों ने 1.18 लाख लोगों को इंटर्नशिप के मौके दिए।
वहीं अब इस योजना का तीसरा राउंड है, जिसके रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।
Politics
PM Internship Scheme का ऐप लॉन्च, 5 स्टेप्स में जानें कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन?
Published: 18/03/2025, 09:56:49 pm•56 views•Seemanchal Live
PM Internship Scheme का ऐप लॉन्च, 5 स्टेप्स में जानें कैसे करना होगा रजिस्ट्रेशन? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के लिए ऐप लॉन्च किया है। तो आइए जानते हैं कि इस स्कीम का फायदा कौन और कैसे उठा सकते हैं? इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। वित्त मंत्री निर्

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


