अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
विरल ने अब बिहार में बीडीओ, सीडीपीओ की परीक्षा पास कीताजिया पर भगत सिंह संग दिखे भरत तिवारी! बिहार में यहां मुहर्रम पर दी अनोखी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरलबिहार में कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें स्‍टापेजतेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवादBiharsharif News 10 मीटर एयर राइफल में आरव व लावण्या को मिला गोल्डबिहार: मुहर्रम की जुलूस के बीच दो गुटों में जमकर चली लाठियां, पहले महिलाओं के बीच हुई थी झड़पयूपी पुलिस का कारनामा: हेलमेट पहनने पर भी काट दिया चालान, यूपी की बाइक का लोकेशन दिखा दिया 'नेपाल''भरत तिवारी के मर्डर की पूरी प्लानिंग हुई', बिहार कांग्रेस नेता ने तथ्यों के साथ उठाए सवाल, बवाल शुरूएसएसबी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति अभियान: युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार स...जन्म के 9 महीने पहले ही मिल गई नौकरी! बिहार में कंप्यूटर ऑपरेटर का कांड'सम्राट का एनकाउंटर हो गया होता तो मुख्यमंत्री नहीं होते': RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले-उनपर पहले हत्या, अपहर...विरल ने अब बिहार में बीडीओ, सीडीपीओ की परीक्षा पास कीताजिया पर भगत सिंह संग दिखे भरत तिवारी! बिहार में यहां मुहर्रम पर दी अनोखी श्रद्धांजलि, वीडियो वायरलबिहार में कांस्टेबल परीक्षा के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, देखें स्‍टापेजतेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवादBiharsharif News 10 मीटर एयर राइफल में आरव व लावण्या को मिला गोल्डबिहार: मुहर्रम की जुलूस के बीच दो गुटों में जमकर चली लाठियां, पहले महिलाओं के बीच हुई थी झड़पयूपी पुलिस का कारनामा: हेलमेट पहनने पर भी काट दिया चालान, यूपी की बाइक का लोकेशन दिखा दिया 'नेपाल''भरत तिवारी के मर्डर की पूरी प्लानिंग हुई', बिहार कांग्रेस नेता ने तथ्यों के साथ उठाए सवाल, बवाल शुरूएसएसबी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति अभियान: युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार स...जन्म के 9 महीने पहले ही मिल गई नौकरी! बिहार में कंप्यूटर ऑपरेटर का कांड'सम्राट का एनकाउंटर हो गया होता तो मुख्यमंत्री नहीं होते': RJD सांसद सुधाकर सिंह बोले-उनपर पहले हत्या, अपहर...

Article Advertisement

boloindia.in
Education

JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL

Published: 29/03/2025, 05:49:05 pm33 viewsSeemanchal Live

JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL क्या अश्लील गाना गाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल जेल जाएंगे? बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. पटना: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़

JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL
JDU विधायक गोपाल मंडल जाएंगे जेल! अश्लील गानों पर ADG कुंदन कृष्णन का बड़ा बयान - POLICE ACTION AGAINST GOPAL MANDAL क्या अश्लील गाना गाने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल जेल जाएंगे? बिहार के एडीजी कुंदन कृष्णन ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. पटना: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें बढ़ने वाली है. भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह के दौरान अश्लील गाने और डांस को लेकर उनके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अश्लील गीत गाने और एक नर्तकी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है. अब बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन ने बताया कि विधायक पर पुलिस की पैनी नजर है. उनको बेल लेनी होगी, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी. क्या जेल जाएंगे गोपाल मंडल?: एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि उन घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों ने गोपाल मंडल के खिलाफ शिकायत की थी. जिसके आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन्होंने कहा कि आरोप गंभीर है. ऐसे में अगर वह जमानत नहीं लेते हैं तो उनको जेल जाना पड़ सकता है. "आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विधायक पर नजर रखी जा रही है. उन्हें बेल लेनी होगी, अन्यथा जेल जाना पड़ सकता है. हालांकि मौजूदा धाराओं में बेल मिलने की संभावना है."- कुंदन कृष्णन, एडीजी, बिहार पुलिस मुख्यालय अश्लील गाने गाए, डांसर के गाल पर चिपकाया नोट: 9 मार्च को नवगछिया के एक गोशाला में एनडीए के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान गोपाल मंडल ने एक नर्तकी के साथ डांस किया था. साथ ही उसके गाल पर 500 रुपये का नोट भी चिपकाया था. इस दौरान उनके हाव-भाव और कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे. अगले दिन 10 मार्च को स्थानीय हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने गायक छैला बिहारी के साथ अश्लील गीत गाए. माइक बंद होने के बाद सिंगर ने अपनी माइक देकर उन्हें गाने का मौका दिया, जिसके बाद विधायक ने फिर से गाना शुरू कर दिया वीडियो हुआ वायरल, जनता में भड़का गुस्सा: दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया. पहले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मंडल ने नर्तकी के गाल पर नोट चिपकाया, जबकि उनका दावा है कि नर्तकी झुक गई थी और उन्होंने प्रोत्साहन के तौर पर नोट दिया. वहीं, दूसरे वीडियो में वह गाली-युक्त गीत गाते नजर आए. हालांकि उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि चार माइक थे, पता नहीं किसने गाया. जेडीयू विधायक ने दी सफाई: अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने के लिए गोपाल मंडल ने यू-टर्न लेते हुए घटनाओं को 'गलत व्याख्या' बताया. उनका कहना है कि मैं बैठा हुआ था. नर्तकी ने झुककर नमस्ते किया तो मैंने उसे 500 रुपए दिए. बेवजह कुछ लोग उनकी छवि को खराब करना चाहते हैं.      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read