Telangana : टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में क्या आ रही दिक्कत?
बचाव में उतरी सेना Telangana Nagarkurnool SLBC Tunnel Accident : तेलंगाना के नागरकुरनूल में हुए एसएलबीसी टनल हादसे में अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं।
उन्हें बचाने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।
Telangana SLBC Tunnel Collapse : तेलंगाना के जिले नागरकुरनूल में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया था।
श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा गिर गया, जिससे सुरंग में निर्माण कार्य में लगे 8 मजबूर फंस गए।
सुरंग के एंट्री पॉइंट से 14 किलोमीटर अंदर ये दुर्घटना हुई।
मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक टीम को सफलता नहीं मिली।
आइए जानते हैं कि मजदूरों के रेस्क्यू में क्या आ रही दिक्कत?
एसएलबीसी टनल के निर्माणाधीन हिस्से में छत का एक हिस्सा गिर गया, जिसके अंदर 30 घंटे से 8 मजदूर फंसे हुए हैं।
रेक्स्यू ऑपरेशन में तेलंगाना की सुरक्षा टीम, भारतीय सेना, नौसेना, एनडीआरएफ और देश के सुरंग विशेषज्ञ जुटे हुए हैं।
भारतीय सेना के 24 जवान और एनडीआरएफ की 4 टीमें मजदूरों को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
जानें रेस्क्यू ऑपरेशन में क्या आ रही दिक्कत?
बताया जा रहा है कि सुरंग में 11 किलोमीटर तक पानी भर गया है, जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।
सुरंग खोदने वाली मशीन के एक ऑपरेटर ने कहा कि यह एक बड़ा हादसा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन का कार्य चल रहा है।
खुदाई करने वाली टीम भी मौके पर पहुंचेगी।
इसमें 1-2 दिन और लगेंगे।
जानें तेलंगाना के मंत्री ने क्या कहा?
तेलंगाना के मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने एसएलबीसी सुरंग का दौराकर वहां की स्थिति का जायजा लिया।
इस घटना को लेकर तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि वे बचने की संभावना का अनुमान नहीं लगा सकते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी भी संभावना है तो वे उन्हें बचाने की कोशिश करेंगे।
वहां 8 लोग हैं, जिनमें 4 मजदूर, 2 कंपनी के कर्मचारी और 2 अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी शामिल हैं।
वे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और कोई चूक नहीं हुई है।
Politics
Telangana : टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में क्या आ रही दिक्कत? बचाव में उतरी सेना
Published: 24/02/2025, 07:47:47 pm•23 views•Seemanchal Live
Telangana : टनल में फंसे मजदूरों के रेस्क्यू में क्या आ रही दिक्कत? बचाव में उतरी सेना Telangana Nagarkurnool SLBC Tunnel Accident : तेलंगाना के नागरकुरनूल में हुए एसएलबीसी टनल हादसे में अभी भी 8 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए प्रयास जारी है, लेकिन बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। Telangana

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
बिहार की राजनीति में फिर तेज हुई बयानबाजी, सत्ता और विपक्ष आमने-सामने

Politics
राहुल गांधी के जन्मदिन पर अनोखा आयोजन: गंगा किनारे हुआ दुग्धाभिषेक, परशुराम के रूप में पोस्टर पर छिड़ी सियासत

Politics
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- ‘इजरायल के प्रति अंधभक्ति से देश के हित हो रहे प्रभावित

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15011 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8186 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6740 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5635 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5228 views


