अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
38 किलो गांजा के साथ स्कॉर्पियो जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार , एक फरारहाजीपुर-गाजीपुर हाइवे और आरा-बक्सर फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, छपरा में दो बांध टूटेबाढ़ से बिहार में एक और मुश्किल, अंतिम संस्कार में लोगों को हो रही है भारी दिक्कतबिहार में बदल जाएगा 71 साल पुराना इतिहास, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलानपटना में बनेगा रामलीला मैदान, रावण दहन की बदलेगी जगह, जानिए किस जगह होगा निर्माणगर्भ में बच्चा सड़ने से महिला की मौत, पति ने उपभोक्ता आयोग में जीता केस; डॉक्टर भरेगी 20 लाख का हर्जानाचिराग को CM बनाने का संकल्प, LJP-R का मिशन तैयार; पांच प्वाइंट में समझिए बिहार की सियासत का नया दांवभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को बनी रणनीति: खुनुवा चौकी पर हुई बैठक में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने प...Hajipur News: स्कूल में बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री बिहार सरकार का लाइव प्रसारणGaya News: बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार38 किलो गांजा के साथ स्कॉर्पियो जब्त, तस्करी की कोशिश नाकाम36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार , एक फरारहाजीपुर-गाजीपुर हाइवे और आरा-बक्सर फोरलेन पर चढ़ा बाढ़ का पानी, छपरा में दो बांध टूटेबाढ़ से बिहार में एक और मुश्किल, अंतिम संस्कार में लोगों को हो रही है भारी दिक्कतबिहार में बदल जाएगा 71 साल पुराना इतिहास, सीएम सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलानपटना में बनेगा रामलीला मैदान, रावण दहन की बदलेगी जगह, जानिए किस जगह होगा निर्माणगर्भ में बच्चा सड़ने से महिला की मौत, पति ने उपभोक्ता आयोग में जीता केस; डॉक्टर भरेगी 20 लाख का हर्जानाचिराग को CM बनाने का संकल्प, LJP-R का मिशन तैयार; पांच प्वाइंट में समझिए बिहार की सियासत का नया दांवभारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने को बनी रणनीति: खुनुवा चौकी पर हुई बैठक में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने प...Hajipur News: स्कूल में बच्चों ने देखा मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री बिहार सरकार का लाइव प्रसारणGaya News: बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार

Article Advertisement

Politics

कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू किया जाए, तीन हफ्ते पहले की योजना तैयार करें: केंद्र

कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू किया जाए, तीन हफ्ते पहले की योजना तैयार करें: केंद्र नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी कि कोविड के उपयुक्त व्यवहार को कड़ाई से लागू करें जिसमें आवाजाही पर पाबंदियां एवं बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रति

कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू किया जाए, तीन हफ्ते पहले की योजना तैयार करें: केंद्र

Article Advertisement

कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू किया जाए, तीन हफ्ते पहले की योजना तैयार करें: केंद्र नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी कि कोविड के उपयुक्त व्यवहार को कड़ाई से लागू करें जिसमें आवाजाही पर पाबंदियां एवं बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध हो। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि कोविड-19 पर योजना बनाते समय अगले तीन हफ्ते के लिए पहले से उपाय किए जाएं और जांच में तेजी लाई जाए तथा अस्पताल के ढांचे को उन्नत किया जाए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये उपाय सुझाए गए हैं। कोविड-19 की स्थिति और उसके उपाय के लिए समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव भी शामिल हुए। बयान में बताया गया कि वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पाल, डीएचआार के सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव भी मौजूद थे। इसमें सभी केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे। बयान के मुताबिक, बैठक में केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी सलाह दी गई कि रैपिड एंटीजन जांच के साथ आरटी-पीसीआर जांच में भी तेजी लाई जाए। इसमें क्लीनिकल प्रबंधन की तुरंत समीक्षा की अनुशंसा की गई, साथ ही जांच में तेजी लाने और अस्पताल के ढांचे को उन्नत करने का भी परामर्श दिया गया। भल्ला ने पूरे देश में कोविड-19 के मामलों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। बयान में बताया गया कि भारत में एक जनवरी को कोविड-19 के 20 हजार मामले सामने आए थे जो 15 अप्रैल तक बढ़कर करीब दस गुना (दो लाख से अधिक मामले) हो गए। इसमें कहा गया कि पिछले 11 दिनों में नए मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। नौ अप्रैल को जहां संक्रमितों के 1.31 लाख मामले आए वहीं 20 अप्रैल को बढ़कर ये 2.73 लाख हो गए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read