Home खास खबर दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि

0 second read
Comments Off on दिल्ली में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि
1
160

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 19.4 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में बताया।

विभाग ने बताया कि शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में सुबह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग वेधशाला की जानकारी को आधिकारिक माना जाता है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

Load More Related Articles
Load More By nisha Kumari
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, 12 अप्रैल को पटना कोर्ट में होना है हाजिर

साल की सजा पाने और संसद की सदस्यता गंवाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुश्किलें और…