भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग दुनिया के कई देश भारी बारिश के कहर से गुजर रहे हैं, कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गए हैं. बल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज इस हद तक बिगड़ गया है कि भारी बारिश और बाढ़ ने दुनिया के कई देशों में भयंकर तबाही मचाई है. बाढ़ की तबाही देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. केन्या, जर्मनी, ब्राजील और अमेरिका में तूफान, बवंडर और मूसलाधार बारिश ने लोगों को बुरा हाल कर दिया है. पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या की बात करें तो यहां की स्थिति काफी दयनीय हो गई है. बाढ़ और बारिश ने पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या को पूरी तरह से तबाह कर दिया है. केन्या लगभग बर्बादी की कगार पर है बाढ़ की भीषण मार ने कई टन लोहे और सीमेंट से बने पुल को ध्वस्त कर दिया है. केन्या की सड़कों पर उमड़ रहा बाढ़ का पानी गाड़ियों को भी भूसे की तरह उड़ा रहा है. उफनती बाढ़ ने एक वाहन को बीच सड़क पर पलट दिया. गनीमत यह रही कि लोगों ने बाढ़ में बहने से पहले तैरकर अपनी जान बचा ली. केन्या के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण केन्या में मरने वालों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है. बाढ़ आपदा ने लोगों के घरों, सड़कों, पुलों सहित कई बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है. ब्राजील के रियो शहर में कई लोगों की गई जान दक्षिणी ब्राज़ील के रियो शहर में भारी बारिश ने जीवन मुश्किल कर दिया है. 80 साल की सबसे भीषण बाढ़ ने सड़कों पर समंदर की तरह बाढ़ का पानी उमड़कर लोगों को डरा दिया है. ब्राजील के रियो इलाके में बाढ़ से जान बचाने के लिए बचाव दल मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज रहे हैं.ब्राजील में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही 67 से ज्यादा लोग लापता हैं. करीब 70 हजार लोग अपना घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए हैं. अमेरिका और जर्मनी का हुआ बुरा हाल आफत की बारिश से जर्मनी भी तबाह हो गया है. कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सड़के तालाब का रूप ले चुकी हैं. इस तबाही की चपेट में जर्मनी के बिसिंगेन इलाका काफी प्रभावित हुआ है. बिसिंगेन की सड़कों से लेकर शहर की सड़कों तक उमड़ रहा बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसकर कब्जा करने लगा है. यहां भी जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. वहीं, अमेरिका भी भारी बारिश की मार झेल रहा है. भारी बारिश के कारण दक्षिण-पूर्वी टेक्सास की नदियों और जलाशयों में पानी उफान पर है. उफनती बाढ़ ने सड़कों पर फर्राटा भरती गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.
World
भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग
Published: 08/05/2024, 05:27:41 pm•183 views•Seemanchal Live
भारी बारिश के कहर से दुनिया के ये देश बन गए हैं तालाब, सड़कों पर तैर रही हैं गाड़ियां, जान गंवा रहे हैं लोग दुनिया के कई देश भारी बारिश के कहर से गुजर रहे हैं, कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण शहर पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो गए हैं. बल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज इस हद तक बिगड़ गया है कि

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

World
वैश्विक अर्थव्यवस्था और सुरक्षा चुनौतियां बनीं दुनिया की सबसे बड़ी चिंता

World
ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, नए नेता के चयन तक संभालेंगे पद

World
US-ईरान शांति वार्ता पर संकट! जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द, इजरायल के हमलों से बढ़ा तनाव

India
मानसून, विकास और अर्थव्यवस्था: देशभर में इन मुद्दों पर केंद्रित है चर्चा

Entertainment
OTT का बढ़ता दबदबा: दर्शकों की पहली पसंद बन रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15012 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8187 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6741 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5989 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5637 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5229 views


