
मधेपुरा के चौसा में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन
मधेपुरा के सिंहेश्वर बाजार स्थित एक घर से गुरुवार की रात एक बाइक की चोरी हो गई। चोरी की जानकारी देते हुए पीड़ित संजीव कुमार भगत ने बताया कि सिंहेश्वर पुरानी बैंक रोड स्थित उनके आवास के दरवाजे पर बाइक को गुरुवार की रात हैंडल लॉक कर हम सभी घर के सदस्य सोने चले गए। सुबह उठे तो देखा कि बाइक दरवाजे पर नहीं है। काफी खोजबीन की मेरा बाइक होंडा शाइन कहीं भी नहीं मिली। बाइक का नंबर बीआर 19 बी 29 30 है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष को दी गयी। थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है।
Source-HINDUSTAN