Home सुपौल समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

0 second read
Comments Off on समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
0
227

समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

एएलवाई कॉलेज परिसर में शुक्रवार को नेशनल गर्ल्स चाइल्ड डे पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव ने की। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा अधिकार, ज्ञान और कर्तव्य बोध से महिला सशक्त बनती है। कहा कि आज कन्या भ्रूण हत्या जैसे घृणित गंभीर मामले सामने आ रहे हैं। एनएसएस के सेवक को चाहिए कि एक सभ्य समाज निर्माण को लेकर जागरूकता फैलाएं कि बेटा बेटी एक समान है। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने कहा कि साल 1961 से वर्तमान समय तक लिंगानुपात में लगातार गिरावट होता चला आ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की शुरुआत की। लिंगानुपात को बराबर किए बिना हम विकसित राष्ट्र का निर्माण नहीं कर सकते हैं। मौके पर डॉ. सुरेश कुमार, अशोक कुमार, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. अनमोल यादव, प्रो. विनोद कुमार यादव, कुलानंद यादव, प्रो. रामचंद्र यादव, अभिषेक, नंदन कुमार आदि थे।

Source-HINDUSTAN

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…