Home पूर्णिया दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.

0 second read
Comments Off on दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.
0
286

दर्जनों कौवे पाए गए मृत, विसरा जांच को भेजा कोलकाता.

शहर में दो दिनों के अंदर दर्जनों की तादाद में कौवे मृत पाये गये हैं। मुर्गी फॉर्म, रंगभूमि मैदान, हाउसिंग बोर्ड इलाके में पेड़ों पर बैठे कौवे अचानक गिर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत है। कौवों के मृत पाये जाने की सूचना पशुपालन विभाग तक पहुंच चुकी है। विभाग का कहना है कि लोग पेनिक न हों। पशुपालन अधिकारी रवींद्र नाथ के मुताबिक लंका टोला में एक दर्जन मृत कौवे पाये गये हैं। मृत कौवे का सेंपल कलेक्ट किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पेस्टीसाइड के कारण इसकी मौत हुई। पशुपालन अधिकारी ने बताया कि लंका टोला के आसपास खाली जमीन पर खेती होती है। मकई व गेहूं का समय है। फॉल आर्मी वर्म से बचने के लिए लोग अधिक मात्रा में पेस्टीसाइड का प्रयोग कर रहे हैं। यह कौवे मृत कीटों को खाते हैं। कुछ घंटों के बाद पेड़ों पर बैठे कौवे एकाएक गिरकर मर जाते हैं। लंका टोला में एक दर्जन मृत कौवे की जांच की गयी है। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू या एवीएन इंफ्लूजा जैसी कोई बात नहीं है। इसके बावजूद एहतियातन मृत कौवे को विसरा जांच के लिए आरडीडीएल (रिसर्च एंड डाइग्नोस्टिक डिजीज लिमिटेड) कोलकाता भेजा गया है।

…जिला प्रशासन ने भी लिया संज्ञान

कौवे के मरने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने भी इसका संज्ञान लिया है। केहाट थाना के पीछे मुर्गी फार्म इलाके में दर्जनों कौवे की मौत हो चुकी है। लगातार कौओं के मरने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग बर्ड फ्लू और करोना वायरस जैसे घातक बीमारी की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि, ऐसी कोई बात नहीं है। जिला प्रशासन के द्वारा इस संबंध में पशुपालन विभाग को भी ताकीद किया गया है। पशुपालन अधिकारी के मुताबिक आज भी कई इलाकों में अधिकारियों की टीम ने इसकी छानबीन की गयी। रंगभूमि मैदान के आसपास कोई भी मृत कौवा नहीं पाया गया। अभी तक सिर्फ लंका टोला में ही मृत कौवे पाये गये हैं।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In पूर्णिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…