Home अररिया अररिया: बेलसारा में महात्रिकुंज यज्ञ संपन्न

अररिया: बेलसारा में महात्रिकुंज यज्ञ संपन्न

0 second read
Comments Off on अररिया: बेलसारा में महात्रिकुंज यज्ञ संपन्न
0
297
Screenshot 2020 02 05 10 05 05 018 com.android.chrome

अररिया: बेलसारा में महात्रिकुंज यज्ञ संपन्न

प्रखंड के सार्वजनिक उच्च विद्यालय बेलसारा के प्रांगण में शनिवार से ही चल रहे 72 घंटे निर्बाध राम धुन के साथ महात्रिकुंज यज्ञ का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ।

72 घंटे से चल रहे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे धुन से आसपास गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ था। श्री श्री 108 सार्वजनिक त्रिकुंज रामदल संकीर्तन का 44 वां अधिवेशन बेलसारा में सम्पन्न हो गया। वहीं 45 वां अधिवेशन बरबन्ना पंचायत के कबिलासा में होना निश्चित किया गया है। यह राम दल संकीर्तन माघ शुक्ल सप्तमी को आयोजित किया जाता है। इसमें 67 कीर्तन मंडली भाग लेकर यज्ञ में रामधुन का जाप करते हैं। सभी कीर्तन मंडली 48 घंटे तक का खाने का सामान अपने साथ लाकर राम धुन गाते रहे। 72 घंटे के निर्बाध चल रहे तीन कुंज में राधा कृष्ण की प्रतिमा स्थापित कर एक साथ तीन कीर्तन मंडली रामधुन का जाप किया, वहीं एक बजरंगबली की प्रतिमा स्थापित कर होम जाप भी किया गया। तीनों कुंज को श्रीकुंज, विशाखा कुंज व ललिता कुंज के नाम से जाना जाता है। यज्ञ को सफल बनाने में बेलसरा के समस्त ग्रामीणों को अहम भूमिका रही।

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…