Home किशनगंज किशनगंज में महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दोषी करार

किशनगंज में महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दोषी करार

0 second read
Comments Off on किशनगंज में महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दोषी करार
0
269
Screenshot 2020 02 06 05 37 52 726 com.android.chrome

किशनगंज में महिला को जिंदा जलाकर मारने के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दोषी करार

किशनगंज में महिला की जलाकर हत्या करने के मामले में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को कोर्ट ने दोषी करार दिया है।  अपर जिला व सत्र न्यायाधीश प्रथम सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष नवीन यादव को दोषी करार दिया।

पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में ले लिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई छह फरवरी को होगी। इससे पूर्व नवीन यादव जमानत पर था। मामले में सह अभियुक्त सुशील यादव को संदेह का लाभ देते हुए न्यायालय ने बरी कर दिया। अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा ने बताया कि वर्ष 2008 में ठाकुरगंज बाजार में फोटो स्टेट की दुकान चलानेवाली आशा गुप्ता नामक महिला की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इलाज के दौरान आशा गुप्ता की सिलीगुड़ी के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई थी।

आशा गुप्ता के जेठ ने ठाकुरगंज में मामला दर्ज करवा कर न्याय की गुहार लगाई थी। सत्र विचारण के तहत गवाहों के बयान और उपलब्ध सबूतों के आधार पर न्यायालय ने नवीन यादव को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब गुरुवार को सजा सुनाई जायेगी

HINDUSTAAN

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In किशनगंज
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…