Home टेक्नोलॉजी YouTube पर 75 फीसद बढ़ीं न्यूज देखने वालों की संख्या, Covid-19 का असर

YouTube पर 75 फीसद बढ़ीं न्यूज देखने वालों की संख्या, Covid-19 का असर

12 second read
Comments Off on YouTube पर 75 फीसद बढ़ीं न्यूज देखने वालों की संख्या, Covid-19 का असर
0
544

YouTube पर 75 फीसद बढ़ीं न्यूज देखने वालों की संख्या, Covid-19 का असर

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Covid-19 महामारी चलते लोगों को घर पर रहना पड़ रहा है। इसके चलते लोग ऑनलाइन वेबसाइट्स या सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा समय गुजारने लगे हैं। इसी क्रम में लोगों ने YouTube पर न्यूज देखना भी शुरू कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर पिछले वर्ष के इसी हफ्ते के मुकाबले न्यूज व्यूअरशिप में 75 फीसद का इजाफा हुआ है। लोगों ने कोरोनवायरस के अपडेट के लिए वीडियो साइट देखना शुरु किया है।

YouTube के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर नील मोहन ने Bloomberg Television को बताया, “YouTube, Google के Alphabet का हिस्सा है। यह एक महिने में दो बिलियन से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचता है। इस महामारी के चलते YouTube पर लोगों का आना बढ़ गया है। लोगों ने अब यहां न्यूज भी देखना शुरू किया है। लोग इस मुश्किल की घड़ी में ज्यादा से ज्यादा जानकारी का कंज्यूम करने की कोशिश कर रहे हैं।”

YouTube पर जिन वीडियोज में वायरस लिखा है उनमें कंपनी ने स्वास्थ्य एजेंसियों को जोड़ने वाला एक सूचना पैनल चलाना शुरू किया है। इसे 10 बिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। YouTube ने अपने होमपेज पर एक टैब भी एड किया है जिसमें Covid-19 से संबंधित वीडियोज दिखाई जा रही हैं।

नील मोहन ने बताया कि जिस तरह वायरस फैल रहा है ठीक उसी तरह YouTube पर भ्रामक और फेक वीडियोज भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, कंपनी द्वारा अब तक वायरस से संबंधित नीतियों का उल्लंघन करने के लिए हजारों वीडियोज को हटाया जा चुका है। इसके अतिरिक्त कंपनी ने कहा है कि वो #filmyourhospital से जुड़े वीडियो को हटा रही है। यह एक गलत सूचना देने वाला कैंपेन है जिसे वायरस का सुझाव देने के लिए बनाया गया है।

साथ ही नील मोहन ने यह भी कहा कि वो हर संभव कोशिश करेंगे और यह महामारी खत्म होने के बाद भी कंपनी की पॉलिसी बरकरार रहेंगी। YouTube पर व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी के बाद कई अन्य बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन खर्च में गिरावट देखी गई है।

Source – Jagran

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In टेक्नोलॉजी
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…