Home खास खबर पूर्णिया :- प्रसव पीड़ा से तड़पती हुई महिला को डीएसपी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

पूर्णिया :- प्रसव पीड़ा से तड़पती हुई महिला को डीएसपी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

0 second read
Comments Off on पूर्णिया :- प्रसव पीड़ा से तड़पती हुई महिला को डीएसपी ने पहुंचाया हॉस्पिटल
0
734
IMG 20200419 172421

लॉकडाउन में सड़क किनारे एक महिला लेबर पेन से तड़प रही थी. इस दौरान उसी रास्ते से डीएसपी गुजर रहे थे. इस दौरान डीएसपी ने गाड़ी रोकी और अपने गाड़ी से महिला को हॉस्पिटल लेकर गए. महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. यह मामला पूर्णिया के आस्था मंदिर के पास है.

सड़क पर ही बच्चे का हुआ जन्म

लॉकडाउन के दरमियान महिला ने बीच सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया. इस घटना में जो दिखा वो भी किसी मानवता की मिसाल से कम नहीं हैं. पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय नजर आया जब शहर के आस्था मंदिर के पास रिक्सा से हॉस्पिटल जा रही एक महिला को लेबर पेन शुरू हो गया. महिला रिक्शे से उतर कर दर्द से कराह रही थी और इस दरमियान वही पर प्रसव भी हो गया.

ड्यूटी के दरमियान उधर से गुजर रहे पुर्णिया के प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात रंजन की नजर उस महिला पर पड़ी तो गाड़ी रुकवाकर खुद की गाड़ी पर लेकर वह सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उसे एडमिट कर देखभाल करने की बात कह वह लौट गए. इस दौरान जिसने भी देखा और इसके बारे में सुना उसने पुलिस और डीएसपी की तारीफ की.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…