Home खास खबर बिहार में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141पर पहुंची

बिहार में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141पर पहुंची

0 second read
Comments Off on बिहार में 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, राज्य में Covid-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141पर पहुंची
0
330
IMG 20200416 WA0046

बिहार में बुधवार को 15 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इसके साथ ही वैश्विक महामारी नॉवेल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 141 हो गई। आज चार भागलपुर के, एक बांका के अमरपुर के समेत आठ पटना के वहीं एक बिहारशरीफ और एक पूर्वी चंपारण में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है।
इस संबंध में प्रधान सचिव संजय कुमार ने तीसरा अपडेट जारी करते हुए बताया कि बुधवार की शाम तक  15 कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आ चुका है। तीसरी लिस्ट में जो 5 पॉजिटिव केस मिले हैं उसमें भागलपुर शहर के तीन और नवगछिया में एक केस और बांका में एक केस मिला है। भागलपुर में मिले तीन पुरुषों की उम्र 33 साल 40 साल और 46 साल है। वहीं, नवगछिया की एक महिला पॉजिटिव मिली है जिसकी उम्र 19 साल है। वही बांका के अमरपुर के पुरुष की उम्र 45 साल है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने बताया कि ये लोग पॉजिटिव कैसे हुए इसकी पड़ताल की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…