Home खास खबर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 07ः50 बजे अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे विलंब से मधुबनी स्टेशन पर पहुंची

श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 07ः50 बजे अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे विलंब से मधुबनी स्टेशन पर पहुंची

2 second read
Comments Off on श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 07ः50 बजे अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे विलंब से मधुबनी स्टेशन पर पहुंची
0
733

15, मई, 2020, मधुबनी: दिनांक-15.05.2020 को पूर्व से निर्धारित ट्रेन थाणे(महाराष्ट्र) श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह 07ः50 बजे अपने निर्धारित समय से लगभग 12 घंटे विलंब से मधुबनी स्टेशन पर पहुंची।

 

ट्रेन से आये प्रवासियों की अगुवाई श्री अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त, श्री सुशील कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सुश्री कामिनीबाला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, श्री शैलेन्द्र कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री बुद्धप्रकाश, प्रभारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा किया गया।
ट्रेन से कुल 1400 यात्री/प्रवासी आये थे। जिनमें सहरसा, कटिहार, बांका, भागलपुर, पूर्णिया, समस्तीपुर, सुपौल, किशनगंज तथा मधुबनी जिला के प्रवासी थे। प्रवासियों को उनके प्रखंड/जिला पहुंचाने के लिए 50 बसों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। प्रवासियों के स्क्रीनिंग हेतु चिकित्सकों का दल स्टेशन पर मौजूद था। प्रत्येक प्रवासी यात्री की स्क्रीनिंग के पश्चात उनको खाने का पैकेट, पानी का बोतल, मास्क, साबुन इत्यादि का किट वितरित किया गया। जिला के प्रवासियों को सभी प्रखंडों के क्वारेंटाईन सेन्टर पर 14 दिन रखने की व्यवस्था पूर्व से है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

BPSC 71वीं परीक्षा कैलेंडर जारी, 1264 पदों पर होगी भर्ती, DSP के लिए नए पद जोड़े गए

पटना, बिहार: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025 के लिए 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स…