सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पूर्वी पंचायत में वार्ड नंबर सात बेल दारी महादलित टोला के ग्रामीण ने शौचालय निर्माण में ठिकेदार अन्नू पर कंक्रीट मिला बालू और तीन नंबर का इस्तेमाल कर सरकारी योजना का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे है स्थानीय लोगों का कहना है की हमलोग को इस योजना में मजदूरी भी नहीं करने दिया गया जिससे की ठीकेदार को काम करने में कोई परेशानी न हो एक दो मजदूर काम किया भी है तो उसको पैसा नहीं मिला है वहीं जदयू युवा जिला महासचिव रामशंकर कुमार यादव का कहना है की इस पंचायत में जो भी सरकारी योजना चल रहा है एक भी योजना सही से नहीं चल रहा है इन्होंने आरोप लगाया की कोई अधिकारी सरकारी योजना पर ध्यान नहीं देते है



