
ढाई महीने बाद आम लोगों के लिए खोला गया कुसियार बायोडायवर्सिटी पार्क!
अररिया: कुसियार गांव के बायोडायवर्सिटी पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। अब यहाँ पर आम लोगों घुमने और पर्यावरण का आनन्द लेने के लिए आ सकते हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए वन विभाग के रेंजर हेम चंद्र मिश्रा ने बताया कि पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार सरकार से प्राप्त आदेश के आलोक में अररिया कुसियार के बायोडायवर्सिटी पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कुसियार पार्क मे नियमित रुप से सैनिटाइजर किया जाएगा। इसके अलावा पार्क में आने वाले लोगों के लिए मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि अररिया कुसियार के बायोडायवर्सिटी पार्क को मॉर्निंग वॉक के लिए सुबह 5:30 से 10:00 तक का समय निर्धारित किया गया है। इस समय मॉर्निंग वॉक करने वाले कुसियार बायोडायवर्सिटी पार्क में आ सकते हैं और पर्यावरण का आनंद लेते हुए मॉर्निंग वाक कर सकते हैं। जबकि आम लोगों के लिए दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कुसियार बायोडायवर्सिटी पार्क खोला जाएगा जहां पर पहुंचने वाले लोग खुले वातावरण में पर्यावरण का आनंद ले सकते हैं। संवाददाता -विनय ठाकुर