Home मधेपुरा मधेपुरा: करोना जैसे वैश्विक महामारी में बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

मधेपुरा: करोना जैसे वैश्विक महामारी में बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार

0 second read
Comments Off on मधेपुरा: करोना जैसे वैश्विक महामारी में बिजली बिल माफ करे बिहार सरकार
0
348
IMG 20200408 WA0034

इस वैश्विक महामारी करोना ने पूरी जिंदगी को लॉक डॉन कर दी है सारी चीजें बंद पड़ी है उन पर ताला लगा हुआ है जिससे निम्न वर्गीय और खासकर मध्यम वर्गीय परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है लोकडाउन के कारण और काम धंधे ठप हो जाने के कारण मध्यमवर्गीय परिवार का जीवन यापन बद से बदतर होती जा रही और इस संकट की घड़ी में जहां सरकार सभी तरह के सहायता राशि उपलब्ध करवा रही है छात्रों को अगले कक्षा में प्रमोट किया जा रहा है वहीं एक तरफ पैसे के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं और सरकार बिजली का बिल जमा करने के लिए फरमान जारी कर रही है उच्च वर्गीय लोगों के लिए यह मुश्किल ना हो लेकिन मध्यमवर्गीय परिवार निजी शिक्षण संस्थान निजी विद्यालयों निजी महाविद्यालयों के लिए वर्तमान समय में जिंदगी बचाने की चुनौती सामने है ! इस परिस्थिति में राज सरकार को लॉक डॉन अवधि के बिजली बिल को माफ कर इस विषम परिस्थिति में जिंदगी बचाने के लिए प्रयासरत कर रहे मध्यम परिवार के लोगों के लिए सहयोग प्रदान करना चाहिए! उक्त बातें लोकतांत्रिक जनता दल प्रखंड युवा सचिव विकास कुमार अकेला ने कहा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार एवं ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव से अनुरोध है कि इस विषम स्थिति को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन अवधि का बिजली बिल माफ करने का आदेश दिया जाए

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…