Home सुपौल फारबिसगंज:- एनएच 57 मे अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक नदी में गिर

फारबिसगंज:- एनएच 57 मे अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक नदी में गिर

0 second read
Comments Off on फारबिसगंज:- एनएच 57 मे अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक नदी में गिर
0
287
IMG 20200817 WA0006

फरबिसगंज फोरलेन एनएच 57 के पलासी स्थित कजरा नदी के पुल पार करते समय अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक नदी में गिर पड़ा। वहीं इस दुर्घटना में चालक एवं खलासी बाल-बाल बच गए, ज्ञात हो कि लगातार कजरा नदी में वाहनों का अनियंत्रित होकर गिरना जारी है। कुछ दिन पूर्व भी दिल्ली जा रही एक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर पड़ा था। पुनः रविवार दोपहर को भी फारबिसगंज से नरपतगंज की ओर जा रहे सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कजरा नदी में पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गिर पड़ा। घटना के बाद जहां वाहन के परखच्चे उड़ गए।वहीं उस पर सवार चालक एवं खलासी को स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सुरक्षित दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला।घटना के बाद से ही आसपास के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। इस घटना की जानकारी नरपतगंज पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचे नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली है और जांच में जुट गए है ।

संवाददाता – विनय ठाकुर

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In सुपौल
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…