Home खास खबर बम ब्लास्ट से दहला बेगूसराय का मरांची गांव

बम ब्लास्ट से दहला बेगूसराय का मरांची गांव

0 second read
Comments Off on बम ब्लास्ट से दहला बेगूसराय का मरांची गांव
0
469
IMG 20200817 215458 1

*बम ब्लास्ट से दहला बेगूसराय का मरांची गांव*

*बम ब्लास्ट मामले में पुलिस नें समूचे घर को किया सील*

*घटना में एक बच्चे की मौत व दुसरे की हालत गंभीर*

बछवाड़ा (बेगूसराय) :- थाना क्षेत्र के मरांची गांव के एक घर में हुए बम विस्फोट के मामले को लेकर गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। मामले को लेकर डीएसपी तेघरा आशीष आनंद नें घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त घर को सील कर दिया गया है, जहां रविवार की देर शाम विस्फोट हुआ था। बताते चलें कि मंराची गांव में रविवार की शाम हुए बम बिस्फोट में जहां एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, वही एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी। मामले को लेकर मंराची गांव निवासी सुमंत कुमार ईश्वर ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होने आवेदन में कहा है कि हम अपने बच्चों के साथ घर में थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने बम फेंंक दिया। बम बिस्फोट होने से हम किसी तरह बच गये लेकिन हमारे दोनों बच्चे बुरी तरह घायल हो गये। वहीं घटना के दौरान पांच वर्षीय पुत्र की मौत हो गयी व पुत्री को घायलावस्था में इलाज़ कराया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा घर को पुरी शील कर दिया गया है। मामले को लेकर तेघरा डीएसपी नें बताया कि घर शील के उपरांत तकनीकी जांच टीम को सुचित किया जा रहा है। तकनीकी जांच टीम के जांच के बाद हीं मामले का खुलासा किया जाएगा। जबकि
ग्रामीणों नें घर में रखे बम ब्लास्ट होने की आंशका जाहिर की है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…