Home मधेपुरा सहरसा:- नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रहे थाना प्रभारी

सहरसा:- नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रहे थाना प्रभारी

0 second read
Comments Off on सहरसा:- नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर रहे थाना प्रभारी
0
290
seemanchal

मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के बेलो हत्ता वार्ड नंबर एक निवासी मसो मात दुर्गा देवी अपने पूरे परिवार के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक सहरसा के समक्ष दो दिन से नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु धरना पर बैठी हुई है।इनका कहना है की मेरे पति भूषण ठाकुर की हत्या महाराज ठाकुर,श्रवण ठाकुर,रामदेव ठाकुर,सुखदेव ठाकुर,पप्पु ठाकुर,सुरेश ठाकुर,संतोष ठाकुर,अखिलेश ठाकुर, दिलीप ठाकुर,रणवीर ठाकुर,रण धीर ठाकुर, ठक्कन ठाकुर, संजय यादव,ने कर दी।हत्या निजी जमीन को लेकर हुई है।जमीन मेरा था वो लोग जबरदस्ती घर बना रहा था जिसे मेरे पति रोक रहे थे इसलिए उसकी हत्या कर दी।जिसके बाबत हम मुरलीगंज थाना में आवेदन दिया जिसका कांड संख्या 202/20 दर्ज है।कांड के अनुसंधान के दौरान थाना प्रभारी अभियुक्त से मिला हुआ है जिस वजह से गिरफ्तारी नहीं हो रही है।इसको लेकर सहरसा स्टेडियम परिसर में उचित न्याय को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मधेपुरा
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…