Home खास खबर क्या सुशांत सिंह को दिया गया था जहर? कब तक आएगी विसरा टेस्ट की रिपोर्ट, जानें क्या कर रही है AIIMS की टीम

क्या सुशांत सिंह को दिया गया था जहर? कब तक आएगी विसरा टेस्ट की रिपोर्ट, जानें क्या कर रही है AIIMS की टीम

0 second read
Comments Off on क्या सुशांत सिंह को दिया गया था जहर? कब तक आएगी विसरा टेस्ट की रिपोर्ट, जानें क्या कर रही है AIIMS की टीम
0
281
IMG 20200614 WA0004

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एम्स के डॉक्टरों की टीम दोबारा विसरा जांच कर रही है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को जहर दिया गया था या नहीं, इसका पता लगाने के लिए एम्स की फॉरेंसिक टीम विसरा टेस्ट कर रही है, जिसमें विसरा सैंपल की एनालिसिस रिपोर्ट 17 या 20 सितंबर को तैयार होने की संभावना है। सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट का एक बार विश्लेषण मुंबई में किया गया था और दूसरी बार विश्लेषण के लिए एम्स को भेजा गया है।

सुशांत की विसरा सैंपल का विश्लेषण करने वाले डॉक्टरों में से एक ने कहा ‘हमें अभी कुछ सामग्री महाराष्ट्र से मिली है और इसकी रिपोर्ट देने में कुछ समय लगेगा। वहां से जो सामग्री आई हैं, उनमें से कुछ पत्र मराठी में हैं और उनका अनुवाद करने की आवश्यकता है। 17 सितंबर को एक मेडिकल बोर्ड के बुलाए जाने की संभावना है और उसके बाद रिपोर्ट आ जानी चाहिए। इसमें शामिल सभी एजेंसियों के साथ एक बैठक होने की भी संभावना है, ताकि 20 सितंबर तक एक निर्णायक राय आए।’

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…