Home खास खबर इन्वेस्टिगेशन:अनलॉक में भी नहीं लौटे पटना के 8 लाख लोग

इन्वेस्टिगेशन:अनलॉक में भी नहीं लौटे पटना के 8 लाख लोग

4 second read
Comments Off on इन्वेस्टिगेशन:अनलॉक में भी नहीं लौटे पटना के 8 लाख लोग
0
290
20200920 150439

 

लॉकडाउन की बंदिश के दायरे में आने वाले 90% सेक्टर भले ही खुल गए हों लेकिन जो पटना छोड़ गए, वे अभी लौटे नहीं। मार्च से 5 सितंबर के बीच शहर छोड़ने और नहीं लौटने वालों की संख्या करीब 8 लाख है। इनमें अधिकांश वह हैं जिनकी लॉकडाउन में या तो नौकरी चली गई या उनके संस्थान, खासकर कोचिंग-स्कूल आदि अभी तक खुले ही नहीं।

परिवहन क्षेत्र और जिला प्रशासन के जानकारों की मानें तो पटना नगर निगम क्षेत्र की आबादी 22 लाख है। लॉकडाउन से पहले करीब 4 लाख लोग रोज कमाई, दवाई, पढाई-लिखाई, कोर्ट-कचहरी, घूमने-फिरने शहर आते थे। इनमें करीब दो लाख वापस हो जाते थे और दो लाख एक-दो दिन बाद लौटते थे।

फिलहाल आने-जाने वाली 4 लाख की आबादी में से भी अब एक लाख ही रह गई है। राजधानी से हुए इस रिवर्स माइग्रेशन का असर चौतरफा पड़ा है। सबसे बड़ा झटका शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कारोबार पर पड़ा है क्योंकि शहर छोड़ने वालों में सबसे बड़ी संख्या छात्रों की ही है।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…