Home खास खबर सुपौल :-दिनांक 29/09/2020 की सुबह 13 वर्षीय बच्चा लापता ।

सुपौल :-दिनांक 29/09/2020 की सुबह 13 वर्षीय बच्चा लापता ।

2 second read
Comments Off on सुपौल :-दिनांक 29/09/2020 की सुबह 13 वर्षीय बच्चा लापता ।
0
482
IMG 20201001 132008

श्रवण कुमार सिंह, ग्राम पंचायत-सुखानगर वार्ड संख्या 10,प्रखंड प्रतापगंज, जिला सुपौल निवासी का करीब 13 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार दिनांक 29/09/2020 की सुबह करीब 8 बजे अपने घर से साइकिल लेकर दूध लेने गांव में मुखियाजी रंजीत सिंह (मुखियाजी) के यहां गया हुआ था, वहां दूध देने में थोड़ा विलंब था तो अभिनव ने तबतक पास के नहर के साइफन पर जाकर आने की बात कही।परंतु वह न तो वापस दूध लेने ही पहुंचा और न घर ही वापस आया।करीब एक-डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।लेकिन अभिनव का कोई पता नहीं चल पाया,न ही उसकी साइकिल ही मिली।जब उसका कोई पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने  प्रतापगंज थाना पुलिस में जाकर इसकी लिखित शिकायत की।हालांकि थानाध्यक्ष ने कहा कि आप भी खोजबीन कीजिए और हमलोग भी अभिनव को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं।लेकिन अभिनव का सुराग अबतक नहीं लग पाया है। अभिनव का रंग गोरा है।वह काला गंजी,ब्लु रंग का हाफ पेन्ट पहनें हुए हैं।

 

बच्चे से संबंधित किसी भी जानकारी मिलने पर  9955940719 पर अबिलम्ब सूचित करें।

IMG 20201001 131629

IMG 20201001 131645

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…