Home खास खबर महागठबंधन में सीटों पर सहमति, एनडीए में जीच

महागठबंधन में सीटों पर सहमति, एनडीए में जीच

0 second read
Comments Off on महागठबंधन में सीटों पर सहमति, एनडीए में जीच
0
265
seemanchal

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन में लंबी खींचतान के बाद शुक्रवार को सीटों के बंटवारे पर करीब करीब सहमति बन गई है। किस दल को कितनी सीटें मिलेगी। यह तो बिल्कुल स्पष्ट नहीं है, पर कितने के आसपास सीटें मिलेगी या फार्मूला तय हो गया है। शनिवार को सीटों के बंटवारे की भी घोषणा संभव है। उधर एनडीए में अभी भी जीच जारी है।

खासकर लोजपा को लेकर फार्मूला तय होने में पेच फंसा हुआ है। सीटों का फार्मूला तय करने के लिए बुधवार की रात पटना पहुंचे। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार की शाम दिल्ली लौट गए। इस दौरान उनकी बातचीत जदयू नेतृत्व से नहीं हुई। पटना में वे दोनों अपने ही दल में नेताओं से बातचीत करते रहें।कोई फार्मूला नहीं निकलता देख दोनों दिल्ली लौट गए। दिल्ली में भाजपा नेतृत्व को अपनी पार्टी की सीटों पर हुए मंथन की जानकारी देंगे। वैसे भाजपा और जदयू दोनों तरफ से यह दावे किए जा रहे हैं कि एनडीए एकजुट है और सीट बंटवारे के फार्मूले को जल्द अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…