Home अररिया एसएसब 56 वीं वाहिनी के जोगबनी बहादुर शाही ने जवानों के साथ मिलकर की पेट्रोलिंग

एसएसब 56 वीं वाहिनी के जोगबनी बहादुर शाही ने जवानों के साथ मिलकर की पेट्रोलिंग

0 second read
Comments Off on एसएसब 56 वीं वाहिनी के जोगबनी बहादुर शाही ने जवानों के साथ मिलकर की पेट्रोलिंग
0
332

एसएसब 56 वीं वाहिनी के जोगबनी बहादुर शाही ने जवानों के साथ मिलकर की पेट्रोलिंग

एसएसब 56 वीं वाहिनी के जोगबनी बीओपी के इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार एवं नेपाल सशस्त्र बल के अमरबा के इंस्पेक्टर हरि बहादुर शाही ने जवानों के साथ मिलकर आज 4 अक्टूबर 2020,रविवार को सुबह 8:45 बजे से 11:20 तक करीब 3 घंटे तक बॉर्डर पिलर संख्या 180/68 से 181/70 तक संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग की। वहीं इस पेट्रोलिंग में एसएसबी इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार के अलावा मुख्य आरक्षी संजीब कुमार एवं नीरज कुमार शुक्ला,आरक्षी बिनोद कुमार कुशवाहा,मीना डैमारी,रितू चौबे तो वहीं नेपाल की ओर से इंस्पेक्टर हरि बहादुर शाही के अलावा मुख्य आरक्षी चूड़ामणि कोईराला,सहायक मुख्य आरक्षी तानका गुरुगाई,आरक्षी उत्तम कार्की,राजू परसाई,सागर राजवंशी तथा डिल्ली खड़का आदि जवान शामिल थे. इस संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमा पर रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना दोनों ओर के सशस्त्र बलों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाना,तस्करी पर अंकुश लगाना तथा एक दूसरे के बीच समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान ताकि समय रहते किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. दोनों अधिकारियों ने एक दूसरे को हर प्रकार से सहयोग का भरोसा भी दिया. इसकी जानकारी इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार ने दी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In अररिया
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…